Breaking
- सावन उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान, राजनांदगांव से आभा श्रीवास्तव ने किया ...
- झूठी शिकायत कर फंसाने का आरोप, भीम आर्मी ने एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई...
- शक्तिधाम में औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई नागदेवता की पूजा
- मोहला में नए वृद्धाश्रम का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने वरिष्ठ ना...
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा में हर्षोल्लास एवं नवाचार के साथ मनाया गया ...
- नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश लेकर 30 किमी दौड़े डाक बम, ग्राम छिपा लोधेश्वर म...
- राजनांदगांव के सोमिल जैन ने जीता ‘ग्लोबल मिस्टर इंडिया’ का खिताब, क्षेत्र में...
- गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !
- मसीह समाज ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कब्रिस्तान परिसर में किया...
- कराटे प्रतियोगिता : दिल्ली में चमके राजनांदगांव के सितारे, वर्णिका ने जीता गो...
झूठी शिकायत कर फंसाने का आरोप, भीम आर्मी ने एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की जताई मांग

राजनांदगांव। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संगठन के पदाधिकारी को झूठे मामले में फंसाने और छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप लगाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शेंडे ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सौंपी गई शिकायत में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मुकेश शेंडे ने बताया कि सीताराम साहू द्वारा थाना कोतवाली राजनांदगांव में संगठन मंत्री इमानवेल सिंह के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज कराई गई है। शेंडे का दावा है कि यह शिकायत पूरी तरह से तथ्यों के विपरीत और मनगढ़ंत है। इस विवाद की पृष्ठभूमि पूर्व में अशरफ खान और दाऊद खान से जुड़े एक पुराने मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा स्वयं को बजाज कंपनी का अभिकर्ता बताने वाले व्यक्तियों से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। बाद में पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर समझौता भी हो चुका था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते जानबूझकर इमानवेल सिंह का नाम घसीटा गया है।
भीम आर्मी का आरोप है कि सीताराम साहू द्वारा अलग-अलग मंचों और व्यक्तियों के समक्ष भ्रामक बयानबाजी कर संगठन मंत्री की सामाजिक और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के लगाए गए इन आरोपों से पदाधिकारी की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। यदि जांच में आरोप झूठे पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई किसी निर्दोष के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज न करा सके।
मुकेश शेंडे ने जानकारी दी कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के अलावा ज्ञापन की प्रति समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश साहू तथा सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिला प्रभारी इमानवेल सिंह को भी आवश्यक कार्रवाई व संज्ञान हेतु प्रेषित की गई है।











