Breaking
- सावन उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान, राजनांदगांव से आभा श्रीवास्तव ने किया ...
- झूठी शिकायत कर फंसाने का आरोप, भीम आर्मी ने एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई...
- शक्तिधाम में औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई नागदेवता की पूजा
- मोहला में नए वृद्धाश्रम का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने वरिष्ठ ना...
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा में हर्षोल्लास एवं नवाचार के साथ मनाया गया ...
- नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश लेकर 30 किमी दौड़े डाक बम, ग्राम छिपा लोधेश्वर म...
- राजनांदगांव के सोमिल जैन ने जीता ‘ग्लोबल मिस्टर इंडिया’ का खिताब, क्षेत्र में...
- गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !
- मसीह समाज ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कब्रिस्तान परिसर में किया...
- कराटे प्रतियोगिता : दिल्ली में चमके राजनांदगांव के सितारे, वर्णिका ने जीता गो...
सावन उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान, राजनांदगांव से आभा श्रीवास्तव ने किया प्रतिनिधित्व

राजनांदगांव। जय जोहार साहित्य संस्थान, रायपुर द्वारा सावन उत्सव एवं साहित्यिक पुस्तकों के विमोचन का भव्य आयोजन वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर राजनांदगांव शहर की महिला साहित्यकार श्रीमती आभा श्रीवास्तव को राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ।
सावन की उमंग और हरियाली से सजे इस आयोजन में हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने पूरे वातावरण को सावन की हरियाली और उत्सव के रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा रहीं। उनके गरिमामय आतिथ्य में विभिन्न साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन किया गया तथा प्रदेश के साहित्यकारों को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती आभा श्रीवास्तव की सहभागिता ने शहर की साहित्यिक प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई। आयोजन ने साहित्यकारों को अपनी रचनात्मक यात्रा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया।











