Breaking
- प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस नेता अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ सहित संगठन की...
- हस्ती देखी न हैसियत… किसे दी गई छत्तीसगढ़ में " शेर - ए - हिंद " की उपाधि ? आ...
- फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में संस्कार सिटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- बायोडीजल प्लांट के प्रदूषण से परेशान फुलझर-मगरलोटा के ग्रामीण, भीम आर्मी ने द...
- भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ बसंतपुर, शनिदेव जयंती एवं हरेली पर्व पर उमड़ा ज...
- सुंदरा में नेशनल जेवलिन डे पर भाला फेंक प्रतियोगिता, 50 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद पौधारोपण
- संस्कार सिटी कॉलेज का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, बी.एड. के विद्यार्थियों ने ब...
- मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पहली बार हुआ भव्य सावन उत्सव, बच्चों ने खेल, म...
प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस नेता अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ सहित संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर राजस्थान एवं ओडिशा प्रदेश के संगठन प्रभारी तथा नेशनल कोऑर्डिनेटर अब्दुल कलाम खान ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अब्दुल कलाम खान ने प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य सहित अपने प्रभार वाले राज्यों—राजस्थान और ओडिशा में पार्टी संगठन की गतिविधियों व जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रभार क्षेत्रों में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों एवं विभाग के प्रदर्शन की सराहना की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है।
अब्दुल कलाम खान ने जताया आभार
मुलाकात के बाद नेशनल कोऑर्डिनेटर अब्दुल कलाम खान ने कहा कि प्रियंका गांधी का मार्गदर्शन संगठन कार्य को गति देने के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा, "मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना मान-सम्मान देने और मार्गदर्शन के लिए मैं आदरणीय दीदी का हृदय से आभारी हूं। उनके मार्गदर्शन में हम राजस्थान और ओडिशा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।"










