Breaking
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
कांतारा 2 के प्रीक्वल का फर्स्ट लुक जारी ऋषभ शेट्टी का खतरनाक लुक आया सामने

मुंबई/ 24 नवंबर 2023. / ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ दर्शकों को खास तौर पर पसंद आई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के हिट होने के बाद ही ऋषभ ने इसके अगले भाग की घोषणा कर दी थी, जो वास्तव में इस फिल्म का प्रीक्वल होगा। वहीं, आज ‘कांतारा 2’ का पहला लुक कर्नाटक के कुंडापुरा के एक ऐतिहासिक मंदिर से रिलीज किया गया है।खूंखार अवतार में दिखे ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर की पोस्टर की बात करें तो ऋषभ शेट्टी खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में खून से लतपथ भाला लिए दहाड़ते दिख रहे हैं। ऋषभ शेट्टी का यह दमदार अवतार दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 300 ईस्वी पर आधारित है फिल्मऋषभ शेट्टी की फिल्म की कहानी 300 ईस्वी पर आधारित है।‘कांतारा 2’ में अर्ध-देवता पंजुरली की मूल कहानी का पता लगाएगी। बता दें कि इस साल फरवरी में ‘कंतारा’ प्रीक्वल की घोषणा की गई थी। ऋषभ शेट्टी ने पुष्टि की थी कि दर्शकों ने पहले जो देखा वह ‘भाग दो’ था और अगली रिलीज ‘कंतारा’ का प्रीक्वल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कांतारा 2’ की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। ऋषभ फिलहाल इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं,जिसे पहली फिल्म से भी बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग तीन चरणों में की जाएगी और इसके अगस्त 2024 तक खत्म होने की उम्मीद है। ‘कांतारा 2’ की ज्यादातर शूटिंग भारत में की जाएगी। ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कंतारा 2’ में किशोर, अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा और प्रमोद शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
















