देश24 न्यूज:
बॉलीवुड की चकाचौंध से हटकर कोई जाना-माना फिल्म निर्देशक यदि छॉलीवुड में भी अपनी रुचि दिखाए तो मान लेना चाहिए कि छालीवुड का भविष्य उज्जवल है। जी हां! यहां बात हो रही है मशहूर फिल्म निर्देशक फिरोज हसन रिजवी की,जिन्होंने अब तक 6 सफल छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्देशन किया है।
Chhollywood Movie: रायपुर। अगर हम बात फिरोज हसन रिजवी के अतीत की करें तो फिरोज ने अपने एफटीआई पुणे से राईटिंग-डायरेक्शन का कोर्स पूरा कर मुंबई में बी.आर. फिल्म के धारावाहिक महाभारत में असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ-साथ कई प्रोडक्शन में सहायक डायरेक्टर के रूप में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माण में भी तेजी आई है। ऐसा रहा है फिरोज का करियर Chhollywood Movie: इसी कड़ी में जाने-माने फिल्म निर्देशक फिरोज हसन रिजवी बॉलीवुड में अपने कदम आगे रखकर सफलता हासिल करने के बाद अब
Chhollywood Movie: रायपुर। अगर हम बात फिरोज हसन रिजवी के अतीत की करें तो फिरोज ने अपने एफटीआई पुणे से राईटिंग-डायरेक्शन का कोर्स पूरा कर मुंबई में बी.आर. फिल्म के धारावाहिक महाभारत में असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ-साथ कई प्रोडक्शन में सहायक डायरेक्टर के रूप में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माण में भी तेजी आई है।
Chhollywood Movie: रायपुर। अगर हम बात फिरोज हसन रिजवी के अतीत की करें तो फिरोज ने अपने एफटीआई पुणे से राईटिंग-डायरेक्शन का कोर्स पूरा कर मुंबई में बी.आर. फिल्म के धारावाहिक महाभारत में असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ-साथ कई प्रोडक्शन में सहायक डायरेक्टर के रूप में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माण में भी तेजी आई है।
ऐसा रहा है फिरोज का करियर
Chhollywood Movie: इसी कड़ी में जाने-माने फिल्म निर्देशक फिरोज हसन रिजवी बॉलीवुड में अपने कदम आगे रखकर सफलता हासिल करने के बाद अब छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भी निर्देशन में अपना भाग्य आजमाने छत्तीसगढ़ की ओर कूच किया। फिरोज के निर्देशन में ही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया के गांव, सनम संगवारी, मर जाई दीवाना और मया झन करबे ना जैसी फिल्में बनी। इन फिल्मों में सफल निर्देशन के पश्चात अनिल पाण्डेय के साथ 2007 में ए मोर बाटा सुपर स्टार करण खान को लेकर बनाई जो काफी सफल साबित हुई।
दर्शकों को जरूर पसंद आएगी यह फिल्म
Chhollywood Movie: फिरोज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार इतने बेहतर कि अदाकारी में जान डाल देते हैं। उन्होंने बताया, एक अंतराल के बाद अब पुन: अनिल ने मुझे भूख मया के निर्देशन का जिम्मा सौंपा जो आगामी 15 मार्च को नागपुर सहित छत्तीसगढ़ के 25 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिलेश साहू,गरिमा शर्मा , रियाज खान, नेहा शुक्ला नजर आएंगे। फिल्म के सभी गानों को सुंदरानी चेनल्स में दर्शकों का भरपूर प्यार दुलार मिल रहा है। मैंने भूख मया के (Bhukh Maya Ke) फिल्म के माध्यम से एक संदेश देने की कोशिश की है, जो समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। कुल मिलाकर यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
.........

















