Breaking

Chhollywood Movie भूख मया के: 15 मार्च को महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के 25 सिनेमाघरों में रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म, काफी अलग और रोचक है इसकी कहानी....

मनोरंजन 03 March 2024 (387)

भूख मया के: नारी तू नारायणी, ऐसा ही संदेश देगी यह फिल्म...

post

देश24 न्यूज: 


Chhllywood Movie छत्तीसगढ़ी फिल्म भूख मया के (#bhukh #maya #ke) का प्रदर्शन आगामी 15 मार्च से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 25 सिनेमाघरों में एक साथ किया जाएगा। इस फिल्म के  गाने पहले दिन से ही सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर दर्शकों की पहली पसंद बने हुए है।


रायपुर। निर्माता बादल गगन पाण्डेय ऐ मोर बांटा की अपार सफलता के बाद अनिल पांडेय कृत एवं लेखक-निर्देशक फिरोज हसन रिजवी, ममता फिल्म क्रियेशन्स नागपुर के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के’ पोस्टर एवं गाने को विगत दिनों लॉन्च किया गया था जिसका पब्लिक रिसपॉन्स जबर्दस्त मिल रहा है। दर्शकों द्वारा गाने भरपूर मया दुलार दिया जा रहा है। आगामी 15 मार्च से महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश  में एक साथ फिल्म के प्रदर्शन की जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

Chhllywood Movie फिल्म के निर्माता अनिल पांडेय एवं  निर्देशक फिरोज हसन रिजवी ने बताया कि  'भूख मया के’ पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। आज के दौर में भी लोगों में जाति, सामाजिक भेदभाव अंधविश्वास और नारी वर्ग के लिये हीन भावना  एवं सामाजिक कुरीतियो को फिल्म में एक अबला नारी के जीवन के उतार-चढ़ाव के संघर्ष की कहानी लेकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

Chhllywood Movieफिल्म के माध्यम से सामाजिक,पारिवारिक, धार्मिक शौहाद्र का  सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म को आगामी 15 मार्च को 25 सिनेमाघरों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म के गाने  सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर दर्शको की पहली पसंद बने हुए है।

Chhllywood Movie एक्शन सुपर स्टार दिलेश साहू, गरिमा शर्मा, रियाज खान, नेहा शुक्ला,राम यादव, काजल घरडे, उपासना वैष्णव, राजहंस भारद्वाज, मुन्ना, डॉ. ललित रामटेके, हरिश सोनकर नरेन्द्र हिरवानी, अर्जुन साहू ने जबरदस्त अभिनय का जलवा दिखाने एवं निर्देशक रिजवी की उमीदों में खरा उतरने पुरजोर कोशिश की है। संगीत- प्रफुल बेहेरा ने दिया है।

Chhllywood Movie फिल्म में गीत में पं. विवेक शर्मा, सुनिल सोनी, शुभम साहू गायिका कंचन  जोशी, चाईना त्रिपाठी,ने अपनी मधुर आवाज दी है। वही गीत- राजहंस भारद्वाज, गजेन्द्र हरिहारनो, अनिल मंडावी, लक्ष्मण देशमुख, लक्ष्मी सिंहा ने बनाया है। फिल्म के सह निर्माता- शरीफ दीवान, राकेश कनोजे हैं। फिल्म के वितरक  मां फिल्मस् तरून सोनी है जो फिल्म के प्रमोशन एवं वितरण को लेकर काफी सजग है

......


You might also like!


RAIPUR WEATHER