Breaking
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
Chhollywood Movie : फिल्म में रियाज-नेहा की जोड़ी... छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत व परिधान के फैन हो रहे दर्शक...
Bhukh Maya Ke : 15 मार्च को रिलीज होने जा रही है बिल्कुल अलग तरह की कहानी से लबरेज छत्तीसगढ़ फिल्म भूख मया के

अब करीब है 15 मार्च। यह दिन इसलिए भी खास होने जा रहा है कि 15 मार्च को बिल्कुल अलग तरह की कहानी से लबरेज छत्तीसगढ़ी फिल्म Chhollywood Movie (Chhattisgarhi Film) भूख मया के (Bhukh Maya Ke) रिलीज होने जा रही है। छत्तीसगढ़ी फिल्म भूख मया के (Bhukh Maya Ke) गाने भी कमाल का के हैं, जिसके माध्यम से दर्शक अभी से फिल्म में रियाज-नेहा की जोड़ी, पारंपरिक गीत व परिधान के फैन हो रहे हैं।
Chhollywood Movie : बालोद (Balod). छत्तीसगढ़ के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म Chhollywood Movie भूख माया के (Bhukh Maya Ke) छत्तीसगढ़वासियों को सौहार्द्र और एकता का संदेश देगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण इसलिए किया जाता है कि लोगों को इसके जरिए समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर किया जा सके और समाज में एक संदेश पहुंचे। यह बातें फिल्म के निर्देशक फिरोज हसन रिजवी ने कहीं।
संदेश- समाज में फैल रही कुरीतियों को ऐसे करें दूर...
Chhollywood Movie : उन्होंने बताया कि भूख माया के (Bhukh Maya Ke) एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें लोगों को यह संदेश दिया गया है कि वे समाज में फैल रही कुरीतियों को कैसे दूर कर सकते हैं। इसमें पांच गाने हैं जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, मोहनी माया के चले आना रे यार गाने को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसका संगीत प्रफुल्ल बड़ा ने कटक में तैयार किया है और इसके गीतकार हैं- लक्ष्मी सिंह, राजहंस भरद्वाज, गजेंद्र हरिहरण, लक्ष्मण देशमुख। स्वर दिया है- सुनील सोनी, कंचन जोशी, विवेक शर्मा, शुभम साहू व मीरा त्रिपाठी। फिल्म में दिलेश साहू, रियाज खान, राम यादव, राजहंस भारद्वाज, उपासना वैष्णव, नेहा शुक्ला, गरिमा शर्मा, हरेश सोनकर, मुन्ना विश्वकर्मा, अर्जुन, डॉक्टर ललित रामटेक के अलावा अन्य कलाकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
निर्माता और निर्देशकों को सीख देते हैं वीवर्स के रिएक्शन...
Chhollywood Movie : फिरोज को उम्मीद है यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी क्योंकि यह समाज को सौहार्द्र और एकता का संदेश देगी। दर्शकों से छत्तीसगढ़ी फिल्मों को देखने की अपील करते हुए कहा कि दर्शकों के द्वारा दिए गए रिएक्शन से निर्माता और निर्देशकों को सीख मिलती है और फिल्मों इसलिए किया जाता है कि समाज को एक दिशा दिया जाए और समाज में जो भी कमियां या कुरीतियां हैं उसे दूर करने का प्रयास होगा। भूख माया के के अलावा उनकी दो और फिल्म वही और बांटा पार्ट 2 जल्द ही छत्तीसगढ़ी के सिमनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उल्लेखनीय हैं कि फिरोज हसन रिजवी ने एफ टी आई पुणे से राइटिंग और डायरेक्शन का कोर्स कर मुंबई में बी आर फिल्म के महाभारत में असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ कई प्रोडक्शन में असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम कर चुके है।
.....
















