Breaking
- शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर...
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
भोजपुरी फिल्म राजाराम में मुख्य विलन की भूमिका में नजर आएंगे आर्यन बब्बर

मुम्बई / 18 नवम्बर 2023/ टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘राजाराम’ की शूटिंग इन दिनों अयोध्या के खूबसूरत लोकेशन में किये जाने के बाद फिलवक्त गोरखपुर के निकटवर्ती इलाकों में बड़े जोर शोर से चल रही है। फिल्म ‘रेड्डी’ में सलमान खान से लोहा ले चुके आर्यन बब्बर ‘राजाराम’ में मुख्य विलन की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमे वो भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव से टक्कर लेंगे। निर्माताद्वय पराग पाटिल और राकेश रौशन सिंह की इस भोजपुरी फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल, डीओपी आर आर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, पीआरओ रंजन सिन्हा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। अभिनेता आर्यन बब्बर के अलावा इस भोजपुरी फिल्म में खेसारीलाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, सुबोध सेठ, विनोद मिश्रा, के के गोस्वामी, संजय पाण्डेय, अमित शुक्ला, जे पी सिंह, डॉ यादवेंद्र यादव, संजीव मिश्रा, दीपक सिन्हा, भानु पाण्डेय और निशा तिवारी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।
















