Breaking
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन को कांग्रेस ने बताया ‘बेरोजगारी, महंगाई और वादाखिलाफी...
- 20 सितंबर को रायपुर में निकलेगी ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’
- वाइडनेयर स्कूल को आवंटित भूमि के विक्रय मामले में जांच समिति बनेगी
- ओएफसी केबल बिछाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप, आसिफ अली ने कलेक्टर-आयुक्त स...
- सात मांगों को लेकर आप ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन : एग्रीस्टेक से लेकर सड़...
- राजगामी संपदा न्यास में नियुक्ति को लेकर शिकायत, निरस्तीकरण की मांग
- कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की सौजन्य भेंट
- हरनसिंगी में नवोदय विद्यालय ने चलाया सामुदायिक जागरूकता अभियान
- करणी सेना ने माजीसा माँ के अवतरण दिवस पर दी बधाई
- शक्तिधाम में ऋषि पंचमी पर औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई पूजा
ओएफसी केबल बिछाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप, आसिफ अली ने कलेक्टर-आयुक्त से की शिकायत

राजनांदगांव। नगर के स्टेशन पारा सहित विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी कर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाने का मामला सामने आया है। मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड द्वारा कराई जा रही खुदाई को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा एतराज जताते हुए जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से लिखित शिकायत कर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेता आसिफ अली का आरोप है कि दूरसंचार कंपनी को प्रशासन द्वारा एक निश्चित मार्ग और निर्धारित शर्तों के तहत केबल बिछाने की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी की गई थी। लेकिन कंपनी स्वीकृत रूट का पालन न करते हुए शहर के अन्य मनमाने स्थानों पर भी उसी अनुमति का हवाला देकर धड़ल्ले से खुदाई करवा रही है।
अवैध और अनियमित खुदाई के कारण शहर के अंदरूनी रास्तों और मुख्य सड़कों पर जगह-जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। इससे न केवल नगर निगम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आम नागरिकों व वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश और आवाजाही के दौरान राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता आसिफ अली ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से एक निष्पक्ष जांच दल का गठन करे। यह दल जमीनी स्तर पर जाकर स्वीकृत रूट, जारी की गई एनओसी और मौके पर की गई खुदाई का सत्यापन करे। नियमों और शर्तों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर संबंधित टेलीकॉम कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ नियम अनुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।











