Breaking
- सात मांगों को लेकर आप ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन : एग्रीस्टेक से लेकर सड़...
- राजगामी संपदा न्यास में नियुक्ति को लेकर शिकायत, निरस्तीकरण की मांग
- कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की सौजन्य भेंट
- हरनसिंगी में नवोदय विद्यालय ने चलाया सामुदायिक जागरूकता अभियान
- करणी सेना ने माजीसा माँ के अवतरण दिवस पर दी बधाई
- शक्तिधाम में ऋषि पंचमी पर औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई पूजा
- प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है सेवा संकल्प अभियान : वि...
- दिग्विजय महाविद्यालय में 17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर
- कैसे मजबूत हो सँगठन : रणनीति तय करने सरगुजा से आए युवा
- नेशनल लोक अदालत में बिखरी मुस्कान : 3.07 लाख से अधिक मामलों का हुआ निपटारा, ट...
हरनसिंगी में नवोदय विद्यालय ने चलाया सामुदायिक जागरूकता अभियान

डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ की ओर से ग्राम हरनसिंगी में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कम्युनिटी क्लब प्रभारी एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल तथा खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति, खुले में शौच से मुक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से गांव में स्वच्छता बनाए रखने और गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।
उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने उचित पोषण से संबंधित जानकारी देते हुए भारत सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता और सामुदायिक सेवा के माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम के संचालन में कक्षा 9वीं के कप्तान दर्शील खोबरागड़े और देवांश डोंगरे ने नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवनशैली और शिक्षा के महत्व को लेकर संवाद किया।
कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र एवं डोंगरगढ़ में होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक कलचुरी ने भी सहभागिता की। विद्यालय की ओर से बताया गया कि डॉ. कलचुरी पूर्व छात्र होने के नाते विद्यालय के विभिन्न आयोजनों में लगातार अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार पाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भाग लिया। समापन पर उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अनुसार इस वर्ष एनएसएस का विशेष शिविर ग्राम नागतराई में आयोजित किया जाएगा।











