Breaking
- करमतरा में घर-घर पहुंचकर टीबी के लक्षणों की जानकारी दे रहे युवा स्वयंसेवक
- मड़ई मेला लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखती है : कुलबीर छाबड़ा
- खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सी...
- दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के ...
- राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक
- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध
- छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ...
- 6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का...
- कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कम...
हड्डियों को बनाना चाहते हैं लोहे जैसा मजबूत, इन 3 विटामिन का करें सेवन, शरीर बनेगा फौलादी

शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए हेल्दी फूड्स की जरूरत होती है. यही वजह है कि लोग पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं. रोजाना की डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों के सेवन से शरीर से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है. शरीर के किसी भी ऑर्गन के खराब होने पर पूरी सेहत पर असर पड़ता है, इसलिए जरूरी है कि शरीर के सभी ऑर्गन स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें.
शरीर में हड्डियों के कमजोर होने पर लोगों से चलते-फिरते भी नहीं बनता है, इसलिए हड्डियों को मजबूत रखना बेहद जरूरी है. हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम के अलावा भी कुछ ऐसे विटामिंस भी बेहद जरूरी हैं? आइए आज हम आपको ऐसे विटामिंस के बारे में बताते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में बेहद लाभदायक हैं.
1. विटामिन सी: वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक, विटामिन सी से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही हड्डियों से पोषक तत्वों को रिसने से बचाता है. कई फल और सब्जियों में विटामिन सी भरा होता है. विटामिन सी के लिए कीवी, आंवला, संतरा, नींबू, आदि का सेवन करें. इन फलों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. विटामिन सी के सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती हैं.
2. विटामिन डी: शरीर में विटामिन डी की कमी से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. बॉडी में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कैल्शियम रूकेगा ही नहीं. विटामिन डी के कारण ही कैल्शियम को शरीर में स्टोर कर रखा जा सकता है. विटामिन डी की का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य की किरणें हैं.लेकिन इसके अलावा इसकी पूर्ति के लिए टूना मछली,फोर्टिफाइड सेरेल, बादाम, शकरकंद, मशरूम और ऑरेंज जूस का सेवन करें.
3. विटामिन के: विटामिन के हड्डियों में खनिज पदार्थों की डेंसिटी को बनाए रखने का काम करता है. जिन्हें ऑस्टियोपोरिसस हुआ है उसके लिए यह बेहद फायदेमंद है. विटमिन के से हड्डियों में फ्रेक्चर का जोखिम कम होता है. इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप भी विटामिन के का सेवन कर सकते हैं.
















