देश24 न्यूज:
राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए दायित्वों का नियोजन किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है तथा सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
बैठक में प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नंदूराम साहू, विभाग संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, विभाग सह मंत्री प्रशांत दुबे, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष लव कुमार मिश्रा, जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, सह मंत्री अंकित खंडेलवाल, सह मंत्री सुभाष राजपूत, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा, मातृशक्ति जिला संयोजिका बबीता मिश्रा सहित जिलाए प्रखंड एवं खंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बजरंग दल जिला सहसंयोजक के रूप में धीरज हंसा एवं गगन साहू, जिला गौ रक्षा प्रमुख गौरव शर्मा, सह गौ रक्षा प्रमुख सुदर्शन साहू, जिला विद्यार्थी प्रमुख सन्मय श्रीवास्तव, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रिंस हाथीबेड़, जिला धर्म प्रसार प्रमुख योगेश मुदलियार, जिला नैतिक शिक्षा प्रमुख भैरव प्रसाद अवस्थी, जिला उप प्रमुख (विधि) अर्जुन नागवानी, विधि प्रकोष्ठ नगर प्रमुख आशीष श्रीवास, प्रचार-प्रसार प्रमुख सारंग ताम्रकार तथा सह विशेष संपर्क प्रमुख शिव देवांगन सहित विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।
दायित्वों की घोषणा के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।












