Breaking

जयस्तंभ चौक से शुरू हुआ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पहले दिन 227 लोगों ने दिया समर्थन

छत्तीसगढ़ 02 August 2026 (11)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। महंगी बिजली, लगातार बढ़ती बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल हाफ योजना की बहाली की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिलेव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पहुंचे, जहां व्यापारियों और आम नागरिकों ने स्वस्फूर्त समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए। पहले दिन कुल 227 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा है। उनका आरोप है कि सरकार अब तक पांच बार बिजली दरों में वृद्धि कर चुकी है। हाल ही में घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले दो महीने तक शहर के वार्डों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर जुटाएगी। यह आवेदन मुख्यमंत्री का घेराव कर उन तक पहुंचाए जाएंगे, यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को अगले चरण में और व्यापक बनाया जाएगा।
अभियान की शुरुआत जयस्तंभ चौक से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जूनी हटरी, गुड़ाखू लाइन, सिनेमा लाइन और मानव मंदिर चौक पहुंचे। इस दौरान लोगों को बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी गई तथा हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने अभियान का स्वागत करते हुए बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए।
अभियान के दौरान व्यापारियों ने भी बढ़ते बिजली बिलों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती बिजली दरों का सीधा असर छोटे व्यापारियों की लागत पर पड़ रहा है। कई व्यापारियों ने कांग्रेस सरकार के समय लागू बिजली बिल हाफ योजना की सराहना करते हुए उसे दोबारा लागू करने की मांग की।
शहरवासियों ने भी स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर अपनी शिकायतें कांग्रेस पदाधिकारियों के सामने रखीं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि जून माह में उन्हें अपेक्षा से कहीं अधिक बिजली बिल मिले हैं। लोगों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि होने और राहत योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रमेश राठौर, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, मेहुल मारू, आफताब आलम, कमलजीत सिंग पिंटू, रूपेश दुबे, राकेश जोशी, रमेश डाकलिया, हरिनारायण धकेता, इकरामुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, अशोक पंजवानी, मामराज अग्रवाल, अब्बास खान, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, कुसुम दुबे, प्रेम रूचंदानी, विनय झा, वीरेन्द्र चंद्राकर, मनीष गौतम, देवेश वैष्णव, राकेश चंद्राकर, ललित मरकाम, राजेश गुप्ता चंपू, रमेश पांडेय, आशीष साहू, अवधेश प्रजापति, शरद खंडेलवाल, बृजेश श्यामकर, असगर बेग, नरेश कुमार शर्मा, बसंत चितलांग्या, गोलू नायक, राहुल चौबे, अरशद खान, चेतन सिन्हा, मोहन साहू, केशव पटेल, अब्दुल कादिर, दुष्यन्त चंद्राकर, रितेश गोलू महानंद, सुरेंद्र देवांगन, जय जायसवाल, गजेन्द्र सिंह राजपूत, तामेश्वर बंजारे, जुगल ताम्रकार, दुरेंद्र वैष्णव, उमर सिंह ठाकुर, शिवम गड़पायले, प्रज्ञा गुप्ता, पायल बारमाटे, बबलू कसार, गोपी रजक, फरमान, इब्राहिम, सोनू, मुस्तफा जोया, सागर ताम्रकर, नंद कुमार साहू, निश्चय बुराडे, हिमालय बांडे, भगवान दास सोनकर, कौशल साहू, योगेश मानिकपुरी, राजेंद्र साहू, लोकेश रजक, नितिन मेश्राम, विशु अजमानी, निर्मल द्विवेदी, नोहर दास, शीतला प्रसाद साहू, राजू मांडवी, दिलीप टेमूरकर, शेख आशिफ सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER