Breaking
- नवोदय विद्यालय में पूर्व विद्यार्थियों ने लगाए 80 नारियल के पौधे
- राजनांदगांव में होटल राजदूत एवं होटल राज इंपीरियर के बेसमेंट में बार संचालन क...
- किशोर माहेश्वरी बने हिंदू युवा मंच के संभागीय सह संयोजक
- गणपति भक्ति में लीन हुआ लखोली : सुशील लड्ढा ने की पूजा, 10 वर्षों से लगातार च...
- जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 'आदर्श युवा ग्राम सभा' आयोजित, छात्रों ने स...
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन को कांग्रेस ने बताया ‘बेरोजगारी, महंगाई और वादाखिलाफी...
- 20 सितंबर को रायपुर में निकलेगी ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’
- वाइडनेयर स्कूल को आवंटित भूमि के विक्रय मामले में जांच समिति बनेगी
- ओएफसी केबल बिछाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप, आसिफ अली ने कलेक्टर-आयुक्त स...
- सात मांगों को लेकर आप ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन : एग्रीस्टेक से लेकर सड़...
सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर धाम के लिए निकली डाक कांवड़ यात्रा

राजनांदगांव। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार पर जीवनदान सेवा संस्था के तत्वावधान में डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। मोहरा स्थित शिवनाथ नदी से जल लेकर श्रद्धालु बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। संस्था लगातार चौथे वर्ष डाक कांवड़ यात्रा के माध्यम से बागेश्वर धाम में जलाभिषेक कर रही है।
यात्रा को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा, जिला सक्षम केंद्र प्रभारी राजबहादुर सिंह तथा ह्यूमन ग्रुप के सीईओ अमर सिंह राजपूत ने सीटी बजाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ की।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दूसरे सोमवार को डाक कांवड़ यात्रा का लक्ष्य मां पाताल भैरवी बर्फानी धाम रहेगा। यात्रा में युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
जीवनदान सेवा संस्था ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उन्हें फिटनेस, अनुशासन और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ना है। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से डाक कांवड़ यात्रा में शामिल होकर धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। यात्रा में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।












