Breaking

युवा हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में निभा रही अहम भूमिका : कुलबीर छाबड़ा

छत्तीसगढ़ 17 November 2026 (18)

post

राजनांदगांव। मां लक्ष्मी युवा उत्सव समिति, शक्ति चौक सिंघोला द्वारा विगत दिनों महालक्ष्मी महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लहर गंगा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है कि युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। मां लक्ष्मी आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखें ऐसी कामना करता हूं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, रोशन साहू, प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, खुशबू राकेश साहू, सरपंच मुकेश साहू उपस्थित थे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER