Breaking
- संविधान रक्षा मार्च में जुटेगी कांग्रेस, वोट रक्षक अभियान को लेकर भी बनी रणनीति
- युवा हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में निभा रही अहम भूमिका : कुलबीर...
- टेड़ेसरा में जन चौपाल लगाकर कांग्रेस ने दिया वोट बचाओ-देश बचाओ का संदेश
- शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान
- श्रीकृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने ग्रहण की ...
- पंचवटी गौठान चिखली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, उमड़ी भीड़
- नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : किशोर माहेश्वरी
- मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : कुलबीर छाबड़ा
- बिरसा मुंडा जयंती पर खीर-पूरी बांटकर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
- राजनांदगांव में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 400 कैडेट्स ले रहे ...
शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

सिमगा। शासकीय प्राथमिक शाला केसली (खिलोरा), विकासखंड सिमगा की सहायक शिक्षक श्रीमती चन्द्रिका टोडर को नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया।
15 नवंबर 2026 को सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित 169 प्रतिभावान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब थे। विशेष अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया तथा विशिष्ट अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण और जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण पटेल उपस्थित रहे। समारोह में नवदीप शिक्षण सेवा समिति के सदस्य भी शामिल हुए।











