Breaking

Chhollywood Movie : देखिएगा जरूर... छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के' में नजर आएगा जानी-मानी अभिनेत्री उपासना का ममतामयी व रौद्र रूप...

मनोरंजन 09 March 2024 (255)

Bhukh Maya Ke : फिल्म 15 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के 25 से अधिक सिनेमाघरों में होगी रिलीज

post


छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर चरित्र अभिनेत्री या कहा जाए छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अरुणा ईरानी उर्फ उपासना वैष्णव परिचय की कोई मोहताज नही है। दर्शक इन्हें बखूबी जानते-पहचानते हैं। यही उपासना इस बार छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के' (Bhukh Maya Ke)में हीरो दिलेश की मां की भूमिका में नजर आएंगी। 

बालोद. छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के' के माध्यम से उपासना वैष्णव छत्तीसगढ़वासियों को सौहार्द और एकता का संदेश देंगी। फिल्म की रिलीज डेट की नजदीकी को देखते हुए निर्माता द्वारा रायपुर में चल रही सिटी बसों में भी फिल्म का खूब प्रचार किया जा रहा है।

Bhukh Maya Ke : बताते चलें कि 'भूख मया के' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें लोगों को यह संदेश दिया गया है कि वे समाज में फैल रही कुरीतियों को कैसे दूर कर सकते हैं। इसमें पांच गाने हैं जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसका संगीत प्रफुल्ल बड़ा ने कटक में तैयार किया है और इसके गीतकार हैं लक्ष्मी सिंह, राजहंस भरद्वाज, गजेंद्र हरिहरण, लक्ष्मण देशमुख। स्वर दिया है सुनील सोनी, कंचन जोशी, विवेक शर्मा, शुभम साहू व मीरा त्रिपाठी। फिल्म के मुख्य किरदार हैं दिलेश साहू, रियाज खान, राम यादव, राजहंस भारद्वाज, उपासना वैष्णव, नेहा शुक्ला, गरिमा शर्मा, हरेश सोनकर, मुन्ना विश्वकर्मा, अर्जुन, डॉ. ललित रामटेक के अलावा अन्य कलाकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

Bhukh Maya Ke : उल्लेखनीय है कि फिल्म 15 मार्च से नागपुर महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ के 25 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शन हेतु तैयार है  फिल्म के वितरक तरुण सोनी मां फिल्म्स जिनकी बड़ी भूमिका में ही प्रचार प्रसार को हाईटेक रूप दिया जा रहा है।

.......


You might also like!


RAIPUR WEATHER