Breaking

संस्कार सिटी कॉलेज में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान : विद्यार्थियों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ, बनवाए गए वोटर आईडी

छत्तीसगढ़ 28 September 2026 (20)

post

राजनांदगांव। ठाकुरटोला स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में स्वीप (SVEEP - सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गुरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ को निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी लोगों ने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

नए मतदाताओं के भरवाए गए फॉर्म

कार्यक्रम के दौरान कैंपस एंबेसडर एवं बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के छात्र-अध्यापक अंकुश निर्मलकर द्वारा ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की गई, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं था। संबंधित विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में मदद करते हुए उनके वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कराए गए।

जन-जन तक पहुंचाएंगे जागरूकता का संदेश

समारोह में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जांचने के तरीकों और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं मतदान करने बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अंत में महाविद्यालय परिवार ने “जागरूक मतदाता—सशक्त लोकतंत्र” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER