Breaking
- संस्कार सिटी कॉलेज में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान : विद्यार्थियों ने ली निष...
- क्षमा, अहिंसा और मैत्री के भाव के साथ मनाया गया क्षमावाणी महापर्व, निकली भगवा...
- झांकी समितियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मान
- कांग्रेस ने बेरिकेडिंग फांद किया कलेक्टोरेट का घेराव, पुतला भी फूंका
- नवाचारी शिक्षण व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षिका चित्रा साहू...
- विचारपुर में 11वां आयुर्वेद दिवस मना, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रा...
- कायस्थ समाज महिला संगठन ने मनाया तीज मिलन समारोह
- कमला कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
- शाहीन खान को राज्यस्तरीय 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड'
- एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
कांग्रेस ने बेरिकेडिंग फांद किया कलेक्टोरेट का घेराव, पुतला भी फूंका

राजनांदगांव। वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रुप से सोमवार को जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन किया। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया को मतदाताओं के नाम सत्यापन की प्रक्रिया की बजाए मतदाताओं के नाम काटने के तौर पर इस्तेमाल किये जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोला।
सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ते हुए कांग्रेस ने जिला कार्यालय का घेराव किया और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। इस प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपीन यादव के साथ एक टोली ने सुरक्षा घेरा लांघकर कलेक्टोरेट के भीतर प्रवेश किया और कलेक्टर के दरवाजे पर पहुंचकर प्रदर्शन जारी रखा।
प्रदर्शन में शहर व ग्रामीण कांग्रेस के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। जयस्तंभ चौक से शुरु हुआ कांग्रेसजनों का मार्च 12:45 को जिला कार्यालय पहुंचा और सफल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं को चोटें भी आई लेकिन लोकतंत्र में चुनाव आयोग के भीतर तानाशाही के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस पीछे नहीं हटी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने मुद्दे को लेकर कहा कि चुनाव आयोग के भीतर चल रही साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। हमारे नेता राहुल गांधी जिस मुद्दे को कई महीनों से उठा रहे हैं अब वे प्रमाणित हो चुके हैं। पूरे देश की जनता अब इस बात से वाकिफ की देश में लाखों मतदाताओं के नाम सिर्फ वोट चोरी के लिए काटे गए। चुनाव आयोग में बिना सर्वसम्मति-बहुमत के एकपक्षीय निर्णय लेकर प्रक्रिया को जटिल बनाया गया। जिन राज्यों में चुनाव थे वहां इसे लागू कर मतदान को प्रभावित किया गया। मोदी सरकार के इशारे पर काम करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की आत्मा पर हमला किया। इसकी जितनी निंदा हो कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि लोकतंत्र के दोषी चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले में एफआईआर दर्ज की जाए।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि वोट चोरी के आरोप अब प्रमाणित हो रहे हैं। देर से ही सही लेकिन सत्य सामने आता ही है। देश में मोदी सरकार के इशारे पर केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग किसी से छिपा हुआ नहीं है। इनका उपयोग लोकतंत्र का दमन करने में किया जा रहा है। इनके कार्यकाल में प्रश्नपत्र ही नहीं बल्कि वोट चोरी की साजिश भी रची जा रही है। अहंकारी सरकार जनता की आवाज दबाने से भी पीछे नहीं हट रही है। बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जीत के लिए इन्होंने सिर्फ और सिर्फ षड़यंत्र का सहारा लिया। 400 के पार का नारा लगाने वाले जैसे ही 240 में दुबक गए तो उन्होंने वोट चोरी शुरु कर दी। भाजपा जानती है कि देश में उनकी साख गिरती जा रही है।
घेराव के बाद कांग्रेसजनों ने सुरक्षाबलों के सामने ही ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान धनेश पाटिला, हर्षिता स्वामी बघेल, छन्नी साहू, भागवत साहू, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, रुपेश दुबे, हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतुबुद्दीन सोलंकी, संतोष पिल्लै, मेहुल मारू, रूपेश दुबे, आफताब आलम, कमलजीत सिंग पिंटू, रमेश डाकलिया, फूलमती वर्मा, क्रांति बंजारे, राकेश जोशी, हरिनारायण धकेता, रूबी गरचा, शारदा तिवारी, पंकज बांधव, अमीन हुड्डा, मामराज अग्रवाल, प्रकाश बाफना, युवराज भारती सूर्यकांत जैन, अनीस खान, राहुल तिवारी, प्रेम रूचंदानी, अशोक पंजवानी, विनय झा, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, महेंद्र यादव, मनीष साहू, वीरेन्द्र चंद्राकर, देवेश वैष्णव, राकेश चंद्राकर, प्रदीप राठौर, अशोक फड़नवीस, हेमू सोनी, विष्णु लोधी, रतन यादव, राजकुमारी सिन्हा, अवधेश प्रजापति, नरेश साहू, असगर बेग, अमित चन्द्रवंशी, रितेश गोलू महानंद, अशोक फडणवीस, झम्मन देवांगन, अब्दुल कलाम, राजिक सोलंकी, अब्बास खान, हनी ग्रेवाल, कुलदीप कुरंजेकर, आफताब अहमद, राजेश चौहान, अभिमन्यु मिश्रा, रितेश जैन, कुशाहु राम वर्मा, रोहित चंद्राकर, नरेश उइके, छमेंद्र साहू, टिकेश साहू, जय जायसवाल, संजय साहू, राहुल चौबे, सकुर चौहान, रईस अहमद गोरी,चेतन सिन्हा, मुस्तफा जोया, ललित कुमरे, परस साहू, विनोद सोनू साहू, निश्चय बुराडे, शिवम गढ़पायले, हिमालय बांधे, बंटी यादव, सुरेंद्र देवांगन, धर्मेंद्र साहू, प्रकाश धावड़े, बलीराम साहू, मन्ना यादव, देवंती वर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, राजू सिंह राजपुत, गोपीचंद गायकवाड़, अरशद खान, सागर ताम्रकर, खिलेश्वर पाल, राजकुमार गुप्ता, उमर ठाकुर, दुरेन्द्र वैष्णव, विपत साहू, गोलू नायक, हर्ष खोबरागढ़े, रूपेश कुमार साहू, मयंक सोनी, मुकेश चंद्राकर, कौशल साहू, खैरून निशा, भोला यादव, चंपा चंद्राकर, शाहिना कुरैशी, राकेश साहू, फरहा खान, मानसिंग साहू, अब्दुल कादिर, चंद्रेश वर्मा, पूरन नेताम, संजय मुटकुरे, नवीन लुनिया, ललिता साहू, दीपिका साहू, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र भाटिया, मतीन खान, चंद्रिका वर्मा, अंजली धावड़े, चुम्मन साहू, सोनू खान, अमित अग्रवाल, प्रदीप पटेल, अमीन उके, रवि साहू, राजकुमार सिंह, पूरन व अन्य उपस्थित थे।











