Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने युद्धग्रस्त भूमि में फंसे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर की इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का डंका बजा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की किसी अलग पहचान में दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ लाइफ बिता रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक माता-पिता भी बने हैं। हर मामले पर अपनी राय रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार और फोटो-वीडियो अपडेट करती रहती हैं। इस बीच 100 दिन से लगातार चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान फंसे बच्चों के लिए प्रियंका चोपड़ा काफी चिंतित नजर आई हैं।
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि मौत के 100 दिन, दर्द के 100 दिन, डर के 100 दिन, युद्ध के 100 दिन। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात रखते हुए बताया है कि इस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बाल संरक्षण संकट फल-फूल रहा है।
इसके साथ ही प्रियंका ने यूनिसेफ के मद्देनजर अपनी राय देते हुए लिखा है कि पारिवारिक संघर्ष और कोविड 19 के डर के बीच बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहें। यूनिसेफ बच्चों की मदद के लिए यही कर रहा है।
















