Breaking

संस्कार सिटी के चार एनसीसी कैडेट्स का बिलासपुर सैन्य शिविर के लिए चयन, विद्यालय में हर्ष

छत्तीसगढ़ 05 July 2026 (22)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के चार एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक शिविर (130 ग्रुप टीएससी-1) के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। चयनित कैडेट्स 2 से 12 जुलाई तक बिलासपुर में आयोजित होने वाले शिविर में भाग लेंगे।
शिविर के दौरान कैडेट्स को थल सैनिक कैंप (टीएससी) की तैयारी के तहत शूटिंग, उन्नत सैन्य प्रशिक्षणए ड्रिल (परेड) तथा नेतृत्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चयनित कैडेट्स में कक्षा 9वीं के ओझल पटेल और हिमांशु साहू तथा कक्षा 10वीं के पुष्कर साहू और सौरभ पोंडी शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्था और जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विद्यालय की प्राचार्या रेखा तिवारी ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कैडेट्स शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक अतुल देशलहरा, आदित्य अग्रवाल एवं ऊहा अग्रवाल ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कैडेट्स की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है और भविष्य में वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER