Breaking

नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

छत्तीसगढ़ 30 June 2026 (17)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। नगर साहू संघ राजनांदगांव को संगठित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बसंतपुर स्थित साहू सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, सामाजिक गणना, वार्षिक सदस्यता शुल्क, प्रतिभा सम्मान समारोह, कर्मा सहकारी साख समिति के विस्तारीकरण और वृहद वृक्षारोपण जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को संगठित करने के लिए सामाजिक गणना और वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने का कार्य आगामी 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। इसके साथ हीए कर्मा सहकारी साख समिति के दायरे को बढ़ाने और आगामी मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने का संकल्प भी समाज के पदाधिकारियों द्वारा लिया गया।
नगर साहू संघ द्वारा आगामी 19 जुलाई (रविवार) को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस समारोह में समाज के होनहार बच्चों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे योग्य प्रतिभाओं का चयन कर उनकी सूची 10 जुलाई तक नगर साहू संघ को अनिवार्य रूप से सौंप दें।
बैठक के दौरान वरिष्ठ सामाजिक जनों ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आंतरिक सुदृढ़ीकरण बेहद जरूरी है। सामाजिक गणना के माध्यम से समाज के हर परिवार तक पहुंच बनाई जाएगी, जिससे संगठन की नींव और मजबूत होगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर साहू संघ के अध्यक्ष राजेश साहू, संगठन सचिव लेखेन्द्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक साहू, मंडल अध्यक्षगण डीडी साहू, राधेश्याम साहू व प्रभात साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष पंकज साहू, उमेश साहू, अनिल साहू, विजय साहू, पूर्व सचिव डॉ. दुलेश्वर साहू, शालिक राम, संतोष, रुप नारायण, केवल, देवलाल, मनोज गजबल्ला सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सचिव नरेश गंजीर द्वारा किया गया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER