Breaking

प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी से मिले जितेंद्र मुदलियार

छत्तीसगढ़ 02 July 2026 (25)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के अभनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में वे स्वयं भी शामिल हुए। पहले ही दिन उन्होंने जिला अध्यक्षों से एक-एक कर बातचीत की और मार्गदर्शन दिया। मुदलियार ने बताया कि संक्षिप्त भेंट में राहुल गांधी ने राजनांदगांव के क्षेत्रीय संगठन से जुड़ी जानकारी में रूचि दिखाई। उन्होंने स्थानीय मुद्दों और राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा की।
मुदलियार ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रशिक्षण में मुद्दों पर गहन विश्लेषण और त्वरित प्रक्रिया पर जोर दिया। उनके मुताबिक, संगठन सृजन का उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस को मजबूत बनाना नहीं बल्कि देश की जनता के लिए एक सशक्त नेतृत्व खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के असत्य, कुशासन, कुनीति के खिलाफ कांग्रेस अपनी नैसर्गिक गांधीवादी विचारधारा के साथ लड़ाई लड़ेगी। राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों को किए गए बदलाव, निर्धारित प्रक्रिया और नियम के संबंध में भी विशेष जानकारी दी।
इस शिविर में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी व महासचिव सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, तिरुवल्लूर सांसद शशिकांत सेंथिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सह-प्रभारी सचिव एस संपत, सह-प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग व विजय जांगिड़ एवं प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने भी मार्गदर्शन किया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER