Breaking
- नेशनल लोक अदालत में बिखरी मुस्कान : 3.07 लाख से अधिक मामलों का हुआ निपटारा, ट...
- गणेश चतुर्थी पर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण, भूतपूर्व छात्रों और बच्चों ने ...
- कामधेनु महायज्ञ व गौ-कथा के सफल आयोजन के लिए सर्व समाज की बैठक संपन्न
- जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हिंदी पखवाड़ा शुरू, कई सृजनात्मक कार्यक्रम ...
- हॉकी की नर्सरी में 18वीं आमसभा : मनीष श्रीवास्तव बने छत्तीसगढ़ हॉकी के नए अध्...
- 20 की सवर्ण महापँचायत में तय होगा यूजीसी का भविष्य
- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तोमर लखनऊ प्रवास पर
- राजनांदगांव से बाघनदी तक हाईवे पर गौवंश की लगातार मौत, अशोका हाईवेज टोल प्लाज...
- नागतराई में नवोदय विद्यालय की एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान
- पुलिस सैलरी पैकेज से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल
टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

राजनांदगांव। वार्ड क्रमांक 29 कैलाशनगर के टांकापारा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला की बदहाल स्थिति को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि अमीन हुड्डा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण में सामने आया कि विद्यालय के प्रवेश मार्ग और परिसर में जलभराव व कीचड़ होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। विद्यालय में तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने से वे अनुपयोगी पड़े हैं और बच्चों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जर्जर भवन की छत से बारिश का पानी टपकने से कक्षाओं का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि विद्यालय परिसर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने और आसपास अव्यवस्थित निर्माण के कारण हर बारिश में पूरा परिसर दलदल में बदल जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि केवल वाटर कूलर उपलब्ध करा देना पर्याप्त नहीं है, जब तक पानी की टंकी और जलापूर्ति की व्यवस्था न हो।
उन्होंने बताया कि कई कमरों की छत टपक रही है और अधिकांश कमरों का उपयोग पढ़ाई के बजाय कबाड़ रखने के लिए किया जा रहा है। विद्यार्थियों को शौचालय जाने के लिए भवन से बाहर जाना पड़ता है। विद्यालय परिसर के पास पाउच और डिस्पोजल ग्लास भी मिले, जबकि सामने आबकारी नियंत्रण कार्यालय स्थित है।
मुदलियार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं शिक्षा मंत्री हैं, वहीं सरकारी विद्यालयों की ऐसी स्थिति है। उन्होंने बताया कि कभी लगभग 400 विद्यार्थियों वाले इस विद्यालय में अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण विद्यार्थियों की संख्या घटकर करीब 40 रह गई है।
पार्षद प्रतिनिधि अमीन हुड्डा ने कहा कि विद्यालय की समस्याओं से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को लगातार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने विद्यालय तक सड़क निर्माण, परिसर में मुरुम डालकर जलभराव समाप्त करने, जल निकासी, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था तथा जर्जर भवन की मरम्मत कर सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश राठौर, मेहुल मारू, रूपेश दुबे, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, अशोक पंजवानी, मामराज अग्रवाल, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, रोहित चंद्राकर, अमीन हुड्डा, प्रेम रूचंदानी, विनय झा, वीरेन्द्र चंद्राकर, मनीष गौतम, राकेश चंद्राकर, ललित मरकाम, प्रदीप राठौर, मनीष साहू, राजेश गुप्ता चंपू, आशीष साहू, अवधेश प्रजापति, शरद खंडेलवाल, नरेश साहू, सचिन चौरसिया, बसंत चितलांग्या, गोपीचंद गायकवाड़, गोलू नायक, महेंद्र बहादुर सिंह, सकुर चौहान, राहुल चौबे, डॉ. राकेश कुमार, केशव पटेल, अब्दुल कादिर, संतोष शर्मा, दुष्यंत चंद्राकर, नेमचंद साहू, रितेश गोलू महानंद, सुरेंद्र देवांगन, जय जायसवाल, गजेन्द्र सिंह राजपूत, तेनसिंह साहू, तामेश्वर बंजारे, तारा साहू, दुरेंद्र वैष्णव, उमर सिंह ठाकुर, शिवम गड़पायले, समीर द्विवेदी, सुभाष हरिहरनो, सोनू वाहने, मानसिंह साहू, चंपालाल चंद्राकर, सतीश सोनपिपरे, हर्ष खोब्रागढ़े, मनहरण लाल, विजय कुमार साहू, रानू मंडावी, दिलीप हेमुकर, हितेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।












