Breaking
- आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद बा...
- एससी, एसटी एवं ओबीसी तीनों समुदाय के लोग संवैधानिक मांगों को लेकर हुए एकजुट
- शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर...
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद बांटी मंगल प्रसादी

राजनांदगांव। दिगंबर जैन समाज ने आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज के जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन किया। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना और आचार्य छत्तीसी विधान कर गुरुओं का स्मरण किया। दोपहर 1 बजे से शहरवासियों के लिए मंगल प्रसादी का वितरण किया गया। शाम 7 बजे समाज के सभी वर्गों ने एक साथ मंगल आरती कर धर्म प्रभावना की।
दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, तप और संयम का संदेश देता है। दोनों संतों ने सादगीपूर्ण जीवन अपनाकर समाज और मानवता को प्रेरित किया। उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए साधना और धर्म के मार्ग पर जीवन समर्पित किया।
सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्यश्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल संदेश ही नहीं दिया, बल्कि इस दिशा में कई प्रकल्पों को भी प्रोत्साहित किया। गौशालाओं के माध्यम से जीवदया, प्रतिभास्थली विद्यालयों के माध्यम से संस्कारित शिक्षा और हथकरघा व हस्तशिल्प से जुड़े संस्थानों के जरिए अहिंसक रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। मरुदेवी जैसे संस्थानों के माध्यम से स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा कि आचार्यश्री का जीवन कठोर अनुशासन, त्याग और साधना का उदाहरण रहा। पैदल विहार के माध्यम से उन्होंने जिन शासन और जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार किया। आने वाली पीढ़ियों तक धर्म की परंपरा पहुंचाने के लिए पाषाण मंदिरों के निर्माण को भी प्रोत्साहन मिला। उनके विचारों में सभी जीवों के प्रति करुणा और मोक्ष मार्ग का विशेष महत्व रहा।
जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में दिगंबर जैन पंचायत और आदर्श महिला मंडल के सदस्यों ने सहयोग दिया। पंचायत अध्यक्ष अशोक झंझरी, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष अखिलेश जैन, सूर्यकांत जैन, सुधेश जैन, सकल जैन समाज अध्यक्ष विनय डड़्ढा, अजय सिंघी, राजेंद्र सुराणा, ललित भंसाली और मनोज बेद सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा रविकांत जैन, सीरीश जैन, बलराज जैन, मुकेश जैन, विनीता जैन, रुपाली जैन और अन्नपूर्णा जैन सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सहभागिता की। दिगंबर जैन पंचायत ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए आचार्यश्री के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।










