Breaking
- लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंग...
- धान खरीदी से पहले किसानों की समस्याएं दूर करे सरकार : भूपेश तिवारी
- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने वाल्मीकि जयंती पर गणेश और दुर्गा उत्सव समितियों...
- राजनांदगांव की बास्केटबॉल कन्या टीम बनी राज्यविजेता, फाइनल में रायपुर को दी श...
- नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर...
- आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता ...
- सोमनी स्कूल में शिक्षक-पालक मेगा बैठक, शैक्षणिक प्रगति और परीक्षा परिणामों की...
- 12 स्कूलों में 1500 से अधिक छात्राओं को किया जागरूक, 250 किशोरियों की स्वास्थ...
- राजस्व पटवारियों की हड़ताल को अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन, पीवी एप हटा...
- आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद बा...
राजनांदगांव की बास्केटबॉल कन्या टीम बनी राज्यविजेता, फाइनल में रायपुर को दी शिकस्त

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की बास्केटबॉल (महिला) टीम ने शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। शासकीय गजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा।
प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में राजनांदगांव की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए बलौदा बाजार को 26-13 और कांकेर जिले को एकतरफा मुकाबले में 32-2 अंकों से करारी शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने पिछले वर्ष की विजेता सरगुजा जिले की टीम को 43-30 अंकों से परास्त कर फाइनल में अपनी पक्की जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा, जिसमें राजनांदगांव की टीम ने रायपुर जिले को 48-40 के अंतर से शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान राजनांदगांव की खिलाड़ियों अनीपा, सुमन और डीमा का खेल बेहद सराहनीय रहा। तीनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि ये तीनों छात्राएं पिछले 3-4 वर्षों से सांई में दिव्या मैडम और पंकज सर के मार्गदर्शन में बास्केटबॉल का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनके शानदार खेल की बदौलत पिछले वर्ष भी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम ने ईस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय की 05 छात्राओं का चयन किया गया है। ये छात्राएं आगामी 11 नवंबर 2026 से अगरतला यूनिवर्सिटी (त्रिपुरा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधियां, श्री आलोक कुमार जोशी, श्री अमरनाथ निषाद और क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता की यह जानकारी महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर द्वारा दी गई।











