Breaking
- करमतरा में घर-घर पहुंचकर टीबी के लक्षणों की जानकारी दे रहे युवा स्वयंसेवक
- मड़ई मेला लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखती है : कुलबीर छाबड़ा
- खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सी...
- दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के ...
- राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक
- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध
- छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ...
- 6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का...
- कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कम...
पूर्व मंत्री के करीबी कांग्रेस नेता ने की खुदकुशी देर शाम मुलाकात के बाद घर में लगा ली फांसी…मामले की जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर, 13 दिसम्बर 2023/ अंबिकापुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतक पूर्व मंत्री से मिलने पहुंचा था। काफी देर तक बाचतीत के बाद वह घर लौटा और अपने कमरे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद अमरजीत भगत खुद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम अंबिकापुर के कोतवाली थना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस शासन काल में कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य थे। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के काफी करीबी माने जाने वाले सुरेश अग्रवाल मंगलवार को अमरजीत भगत से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह अमरजीत भगत के पास से उठकर घर गए और अपने कमरे में फांसी लगा ली।इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। वह महिला कल सुरेश अग्रवाल के दुकान पहुंची थी। दुकान में में दोनो में जमकर बहस हुई है। जिसके बाद से सुरेश अग्रवाल काफी परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस इस घटना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सुरेश अग्रवाल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है।






.jpg)

.jpg)







