Breaking
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 151 कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा
- गौरी नगर में गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
- नवोदय की कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स तकनीक
- प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइ...
- नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन, एआर और वीआर तकनीक
- आरक्षण के मुद्दों पर 25 अक्टूबर को निकलेगी महारैली
- शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
एसएमएस के डॉ रशिम कटारिया और डॉ पवन सिंघल को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड

जयपुर। 21 दिसंबर 2023/ सवाई मानसिंह अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक से इलाज और उपचार पर एसएमएस बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड 2022-2023 डॉ पवन सिंघल और डॉ रशिम कटारिया को दिया गया है। ये अवार्ड आज सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव बगरहट्टा द्वारा दिया गया। सवाई मानसिंह अस्पताल द्वारा सवाई मान सिंह अस्पताल के प्रोफ़ेसर, न्यूरोसर्जरी अतिरिक्त अधीक्षक डॉ रशिम कटारिया तथा सीनियर प्रोफेसर एवं यूनिट हेड, ईएनटी के डॉ पवन सिंघल के शोध पत्रों को इस वर्ष के एसएमएस बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड के लिए चुना गया। डॉ रशिम ने सीवी जंक्शन की बीमारियों का 3D प्रिंटिंग पद्वतियों द्वारा नवीनतम विधि द्वारा इलाज पर और डॉ पवन सिंघल ने जन्मजात बहरापन से ग्रसित बच्चों में कॉकलियर इंप्लांट के ऑपरेशन की नयी सरल तकनीक ईजाद की, जिसके लिए उन्हे यह अवार्ड दिया गया है।डॉ रशिम कटारिया सीवी जंक्शन की बीमारियों के इलाज की जटिलताओं को आसान बनाकर मरीजों को नवीनतम तकनीक से उपचार प्रदान किया। जिससे मरीजों में पहले की अपेक्षा बेहतर परिणाम सामने आ रहें है।डा.सिंघल की और से कॉकलियर इंप्लांट के ऑपरेशन की नई तनकीक बेहद आसान और सुविधाजनक है, जिसके परिणाम बेहतर सामने आ रहें है। यह तकनीक गूंगे ओर बहरे बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है।एसएमएस बेस्ट रिसर्च पेपर प्रतिवर्ष जूनियर और सीनियर कैटेगिरी में दिया जाता है।
फोटो कैप्शन
एसएमएस बेस्ट रिसर्च पेपर डॉ रशिम कटारिया —. डॉ पवन सिंघल





.jpg)

.jpg)







