Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
Chhollywood News: समाज में नारी शक्ति को नई दिशा प्रदान करेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के'...
होली के पहले रंग जमाने की तैयारी: आगामी 15 मार्च से छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र (नागपुर) के विभिन्न सिनोमाघरों में एक साथ रिलीज होगी 'भूख मया के'

Chhollywood News: निर्माता बादल पांडेय व अनिल पांडेय कृत एवं लेखक निर्देशक फिरोज हसन रिजवी, ममता फिल्म क्रिएशंस नागपुर (Nagpur) के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी (Chhattisgarhi) फिल्म (film) 'भूख मया के' (Bhukh Maya Ke) आगामी 15 मार्च से महाराष्ट्र (नागपुर) एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सिनोमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म के प्रदर्शन की जोरदार तैयारी की जा रही है।
Chhollywood News: रायपुर. (Bhukh Maya Ke) 'भूख मया के' फिल्म के निर्माता अनिल पांडेय एवं निर्देशक फिरोज हसन रिजवी ने बताया कि की 'भूख मया के' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। आज के दौर में भी लोगों में जाति, सामाजिक भेदभाव, अंधविश्वास और नारी वर्ग के लिये हीन भावना एवं सामाजिक कुरीतियां कहीं न कहीं हावी हैं।
Chhollywood News: इसी आधार पर एक अबला नारी के जीवन के उतार-चढ़ाव के संघर्ष की कहानी लेकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। 'भूख मया के' (Bhukh Maya Ke) फिल्म के माध्यम से सामाजिक, पारिवारिक व धार्मिक सौहार्द्र का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म को आगामी 15 मार्च से 25 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के गाने सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर दर्शको की पहली पसंद बने हुए हैं।
Chhollywood News: एक्शन सुपर स्टार दिलेश साहू, गरिमा शर्मा, रियाज खान, नेहा शुक्ला,राम यादव, काजल घरडे, उपासना वैष्णव, राजहंस भारद्वाज, मुन्ना, डॉ. ललित रामटेके, हरिश सोनकर नरेन्द्र हिरवानी व अर्जुन साहू ने जबरदस्त अभिनय का जलवा दिखाने एवं निर्देशक रिजवी की उमीदों में खरा उतरने की पुरजोर कोशिश की है। संगीत- प्रफुल बेहेरा ने दिया है। इसी तरह फिल्म में गीत में स्वर पं. विवेक शर्मा, सुनील सोनी, शुभम साहू, गायिका कंचन जोशी व चाईना त्रिपाठी ने दिया है। वही गीत- राजहंस भारद्वाज, गजेन्द्र हरिहारनो, अनिल मंडावी, लक्ष्मण देशमुख, लक्ष्मी सिंहा ने बनाया है। फिल्म के सह निर्माता- शरीफ दीवान, राकेश कनोजे हैं। फिल्म के वितरक मां फिल्म तरून सोनी है, जो फिल्म के प्रमोशन एवं वितरण को लेकर काफी सजग हैं।
.........
















