Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
अफगानिस्तान भूकंप में 1000 मरे, 1500 घायल

खोस्त। अफगानिस्तान में 22 june सुबह आए भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से अब तक कम से कम 1000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किमी दूर था। उधर, यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि इस भूकंप का असर 500 किलोमीटर के दायरे में था. इस वजह से अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
सरकार के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट किया- दुर्भाग्य से पक्तिका प्रांत के चार जिलों में कल रात भीषण भूकंप आया। जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हुए और दर्जनों घर तबाह हो गए। हम सभी आपातकालीन एजेंसियों से अपील करते हैं कि वे इस क्षेत्र में और तबाही को रोकने के लिए टीमें भेजें।










.jpg)





