Breaking

संगठन विस्तार : पिंटू वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ 30 April 2026 (37)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी सांगठनिक सक्रियता को बढ़ाने के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस फेरबदल में पार्टी के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता पिंटू वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह निर्णय पिंटू वर्मा की विगत वर्षों में पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और मैदानी स्तर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए लिया गया है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि पिंटू वर्मा ने समय-समय पर पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलनों में युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसी समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के बाद नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
पिंटू वर्मा संगठन ने कहा कि मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। हमारा लक्ष्य जिले के हर बूथ तक युवाओं को जोड़ना और सरकार की योजनाओं को जन.जन तक पहुँचाना है।
पिंटू वर्मा की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सदस्यों का मानना है कि इस नई जिम्मेदारी से जिले में युवाओं का संगठन न केवल अधिक सशक्त होगा, बल्कि आगामी कार्यक्रमों में भी गतिशीलता आएगी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


You might also like!


RAIPUR WEATHER