Breaking
- जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : 'वोट चोर, गद्दी छोड़ो' के नारों से गूंजा शहर, पुत...
- स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बन...
- संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को क...
- वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का प...
- बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटा...
- छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, राय...
- आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोप...
- पितृ पक्ष में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं वीरांगना-पद्मावत की महिलाएं, भोजन कराय...
- देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं...
- गरबा आयोजनों में सांस्कृतिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौ...
स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

राजनांदगांव। स्वदेशी जागरण मंच राजनांदगांव जिला इकाई की बैठक में शहर टोली की नई संरचना की घोषणा की गई। दिनांक 6 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में शहर के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों के नाम तय किए गए।
जारी सूची के अनुसार श्रीमती रितु राजयादा को शहर संयोजक तथा निलेश हरिहरनो और श्रीमती संगीता शुक्ला को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला कार्य प्रमुख के रूप में श्रीमती सविता बोस एवं श्रीमती पप्पा मिश्रा को दायित्व सौंपा गया।
इसी प्रकार विचार विभाग प्रमुख श्रीमती सुहासिनी खीरसागर एवं स. कर्नेल सिंह भाटिया, संघर्ष वाहिनी में श्रीमती प्रेम सोनकर एवं टीका राम त्यागी, पर्यावरण प्रमुख श्रीमती काजल साहू एवं श्रीमती अंजू राव तथा कोष प्रमुख सारंग पाहाड़े एवं श्रीमती पुष्पा यादव बनाए गए हैं।
कार्यालय प्रमुख के रूप में श्रीमती सुशीला देवांगन, जीडी वैष्णव एवं श्रीमती एन. कुमारी महोबिया, संपर्क प्रमुख श्रीमती विम्मी श्रीवास्तव एवं श्रीमती जमुना साहू, प्रचार प्रमुख श्रीमती अनिता प्रांसिस एवं श्रीमती ज्योति खंडेलवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वरिष्ठ आयाम प्रमुख श्रीमती उषा गुप्ता, पत्रिका प्रमुख श्रीमती लता महोबिया एवं श्रीमती अंकिता श्रीवास तथा युवा आयाम प्रमुख के रूप में श्रीमती दिप्ती साहू, श्रीमती कंचन साकुरे, श्रीमती प्रतिभा साहू, श्रीमती माया देशमुख एवं धर्मेंद्र साहू को दायित्व सौंपा गया है।
स्वदेशी जागरण मंच की जिला इकाई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और शहर में स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।











