Breaking
- गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !
- मसीह समाज ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कब्रिस्तान परिसर में किया...
- कराटे प्रतियोगिता : दिल्ली में चमके राजनांदगांव के सितारे, वर्णिका ने जीता गो...
- संस्कार सिटी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नारायण कन्नौज का स्वर्णकार संघ ने किया अभिनंदन
- आईआईटी भिलाई के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी तकनीक की बारीकियां
- प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस नेता अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ सहित संगठन की...
- हस्ती देखी न हैसियत… किसे दी गई छत्तीसगढ़ में " शेर - ए - हिंद " की उपाधि ? आ...
- फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में संस्कार सिटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- बायोडीजल प्लांट के प्रदूषण से परेशान फुलझर-मगरलोटा के ग्रामीण, भीम आर्मी ने द...
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नारायण कन्नौज का स्वर्णकार संघ ने किया अभिनंदन

राजनांदगांव। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अधिवक्ता नारायण कन्नौज का राजनांदगांव जिला स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर अभिनंदन किया। 9 अगस्त को शाम करीब 5 बजे स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के अधिवक्ता नारायण कन्नौज का जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर पहुंचना पूरे स्वर्णकार समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कन्नौज ने समाज का मान बढ़ाया है और उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता नारायण कन्नौज के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।











