Breaking
- दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के ...
- राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक
- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध
- छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ...
- 6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का...
- कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कम...
- जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनह...
- यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहा...
- ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा
मौसेरे भाई की पत्नी के इश्क में हुई थी बीफार्मा के छात्र सुमित पाल की हत्या
हरदोई जिले की पुलिस ने सुमित पाल की हत्या मामले का किया खुलासा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में टडिय़ावां क्षेत्र में मंगलवार 26 अप्रैल 2022 की रात हुई बीफार्मा के छात्र सुमित पाल की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें 26 अप्रैल को ग्राम उनौती निवासी बी फार्मा के छात्र सुमित पाल की हत्या की घटना हुई थी।
हरदोई के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्याकांड में आरोपित की गई कोतवाली देहात क्षेत्र के बरैयापुरवा निवासी नैंसी, सुमित के मौसेरे भाई पंकज की पत्नी है। पंकज को नैंसी और सुमित पाल के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। इस बात से नाराज होकर उसने सुमित की हत्या की योजना बनाई। 26 अप्रैल की रात को पंकज के कहने पर नैंसी ने ही फोन करके सुमित को मिलने के लिए बुलाया था।
बघौली क्षेत्र के मढ़ैया निवासी ज्ञानेंद्र पाल, और देवरिया निवासी बटेश्वर, प्रदीप, सतेंद्र पहले से ही वहां मौजूद थे। जैसे ही सुमित वहा पहुंचा इन लोगों ने उसे पकड़ लिया और डंडे से हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो दौड़ाकर पकड़ लिया और डंडे से पीट-पीटक कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में ले जाकर फेंक दिया। एसपी ने बताया कि नैंसी के साथ ही पंकज और ज्ञानेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
















