Breaking
- संस्कार सिटी कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
- ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम ...
- कमला कॉलेज में 250 से अधिक छात्राओं ने किया योग, सीखे आत्मरक्षा के गुर
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 151 कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा
- गौरी नगर में गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
- नवोदय की कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स तकनीक
- प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइ...
- नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन, एआर और वीआर तकनीक
- आरक्षण के मुद्दों पर 25 अक्टूबर को निकलेगी महारैली
- शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा
सुलक्षणा मिश्रा के कविताओं का संग्रह पुस्तक का जगदीश गांधी ने किया विमोचन

लखनऊ। सिटी मोंटेसरी स्कूल की छात्रा सुलक्षणा मिश्रा ने दो पुस्तकों ऑयस्टर के मोती और द अनसंग वर्सेज को लिखा है। 14 मई 2022 को इस दोनों पुस्तकों का विमोचन सीएमएस के संस्थापक और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. जगदीश गांधी ने किया।
ये दोनों पुस्तकें क्रमश: हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कविता संग्रह हैं। इस अवसर पर सीएमएस पीसीएस के पूर्व छात्र अधिकारी दिव्यांशु पांडे सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
डॉ. गांधी ने श्रीमती सुलक्षणा को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सीएमएस विद्यार्थी की ये पुस्तकें युवा पीढ़ी के लिए संजीवनी के समान हैं, जो उन्हें जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
इस प्रेरक पुस्तक के माध्यम से सुलक्षणा ने विद्यार्थियों और युवाओं का बखूबी मार्गदर्शन किया है। श्रीमती सुलक्षणा मिश्रा सीएमएस गोमती नगर (प्रथम परिसर) की छात्रा रही हैं।
यहीं से उसने उच्च अंकों के साथ आईएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। विज्ञान की छात्रा होने के बावजूद उन्हें साहित्य में गहरी दिलचस्पी है। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में धाराप्रवाह कविताएं और कहानियां लिखती हैं।
अनौपचारिक बातचीत में श्रीमती सुलक्षणा ने बताया कि सीएमएस गोमती नगर की सीनियर प्रिंसिपल सुश्री मंजीत बत्रा मेरी रोल मॉडल हैं। उन्होंने मुझे हमेशा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल के वर्तमान छात्रों को संदेश देते हुए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।
इसे भी पढ़ें : सुश्री सरिता पवार की पुस्तक में दर्ज है रानी लक्ष्मीबाई के अंतिम दिवस का लेखा जोखा
















.jpg)