Breaking

गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

छत्तीसगढ़ 17 June 2026 (20)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। गौ सेवा, रक्तदान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बजरंग दल के गौ सेवक सन्मय श्रीवास्तव को राजनांदगांव पुलिस ने ‘यातायात पुलिस मित्र’ के रूप में सम्मानित किया है। यह सम्मान पुलिस विभाग के जन-जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम ‘पहल’ के अंतर्गत प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर प्रभारी एमन साहू ने सन्मय श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सन्मय श्रीवास्तव और उनके साथ जुड़े बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पिछले 5 से 6 वर्षों से शहर में निःस्वार्थ भाव से गौ सेवा कर रहे हैं।

घायल गौवंश के उपचार, उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, चारा-पानी की व्यवस्था करने और गौ संरक्षण से जुड़े कार्यों में उनकी टीम लगातार सक्रिय रहती है। इसके अलावा रक्तदान शिविरों और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान करने से अन्य लोगों को भी जनसेवा और सहयोग के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल सन्मय श्रीवास्तव का नहीं, बल्कि उन सभी गौ सेवकों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जो वर्षों से सेवा और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं।


You might also like!


RAIPUR WEATHER