Breaking
- जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग पहुंचकर सौ...
- 20 साल की प्रज्ञा ने संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में रखे विचार, छत्तीसगढ़ ...
- संस्कार सिटी कॉलेज में एआई युग की शिक्षा और मानवीय मूल्यों पर अंतरराष्ट्रीय स...
- एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश
- इलाज के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों का आक्रोश, कलेक्टर से लगाई न्...
- मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
- अपोलो और संस्कार सिटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कॉन...
- सोमनी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न, एसआईआर क...
- दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत...
- पुश्तैनी मकान के विवाद से बेघर होने की नौबत, न्याय की गुहार लेकर प्रशासन की च...
जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। शहर के शांति नगर वार्ड क्रमांक 10 में जर्जर विद्युत पोल स्थानीय रहवासियों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। गली नंबर 02 में पवन किराना दुकान के पास स्थित बिजली का पोल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसकी स्थिति इतनी खराब है कि कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है।
इस समस्या को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली के मार्गदर्शन में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निरंजन पासवान एवं अध्यक्ष कृष्ण मेश्राम के नेतृत्व में युवा साथियों ने विद्युत विभाग पहुंचकर सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जर्जर बिजली पोल को तत्काल हटाने अथवा बदलने की मांग की गई।
आवेदन में बताया गया कि जर्जर पोल के कारण आसपास रहने वाले नागरिकों, बच्चों एवं राहगीरों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
इस दौरान राहुल साहू, किशोर देवांगन, किरण कुमार, संतोष बंजारे, शरद पासवान, शेखर पासवान, प्रमोद सोनटेके, कुनाल निषाद, मोहित राजपूत, हेमंत कुमार, छोटे लाल यादव एवं अरुण पटेल सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जर्जर पोल और तारों का तत्काल निरीक्षण कर पुराने पोल को हटाकर सुरक्षित नया विद्युत पोल लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जाए व कनिष्ठ अभियंता के द्वारा आश्वासन भी दिया गया। जल्द नया पोल लगाया जाएगा।










