Breaking

राजनांदगांव को मिली बड़ी सौगात : एस्ट्रोटर्फ परिवर्तन को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, हॉकी जगत में खुशी की लहर

खेल 12 December 2025 (182)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। शुक्रवार का दिन खेल जगत के लिये खास रहा, क्योंकि लंबे समय से प्रतीक्षित राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ परिवर्तन को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि शहर के जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसने पूरे खेल जगत में उत्साह का संचार किया है।
विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयास, मुख्यमंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव, सांसद संतोष पांडे तथा  महापौर मधुसूदन यादव के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण स्वीकृति संभव हो पाई है। अब उम्मीद है कि बहुत जल्द राजनांदगांव के एस्ट्रोटर्फ को बदलने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित डीएचए सचिव  शिवनारायण धकेता, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, नीलम जैन, भूषण साव, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलीया, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, आशा थॉमस प्रिंस भाटिया, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, रणविजय प्रताप सिंह, तीरथ गोस्वामी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, अनुराज श्रीवास्तव, रामावतार जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी, शकील अहमद, किशोर धीवर, खुशाल यादव, अरुण शुक्ला, राजेश यादव, दिग्विजय श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, शहर के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं समस्त खेल प्रेमी नागरिकों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सभी ने एक स्वर में कहा कि इस स्वीकृति से न केवल राजनांदगांव हॉकी को नई गति मिलेगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक मजबूत मंच भी प्राप्त होगा।
राजनांदगांव की यह उपलब्धि शहर के विकास और खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाली साबित होगी। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने उम्मीद किया है कि टर्फ परिवर्तन के बाद यहां और भी बड़े हॉकी आयोजन देखने को मिलेंगे तथा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।


You might also like!


RAIPUR WEATHER