Breaking

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं 5 तरह के पौधे, बनी रहेगी बरकत, खिंची चलीआएंगी धन-संपदा

अन्य 08 July 2023 (292)

post

भगवान ब्रह्मा ने मानव जाति के कल्याण के लिए वास्तु शास्त्र का निर्माण किया था. वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर मनुष्य अपने जीवन में आ रही अनेक परेशानियों को दूर कर सकता है. साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामान और पेड़ पौधों को व्यवस्थित करके सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ा सकता है. इसी कड़ी में घर के मुख्य द्वार पर 5 तरह के पौधे लगाकर आप घर में सुख समृद्धि बढ़ा सकते हैं. कौन से वे लकी पौधे हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और नकारात्मकता खत्म हो जाती है.

जैस्मिन का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन आगमन बढ़ जाए, तो घर के मुख्य द्वार पर जैस्मिन यानी चमेली का पौधा लगा सकते हैं. ये ना सिर्फ आपके घर को खुशबू से भर देगा, बल्कि आय के कई स्रोत भी निर्मित कर सकता है.

पाम ट्री
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में तनावपूर्ण माहौल है और आप इस तरह के माहौल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर पाम ट्री अवश्य लगाएं. ये ना सिर्फ आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा सकता है, बल्कि घर में फैले तनावपूर्ण माहौल को भी कम करने में सक्षम होता है.

मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि और संपन्नता की बढ़ोत्तरी हो तो घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट अवश्य लगाएं. ये ना सिर्फ धन को आकर्षित कर सकता है बल्कि घर में सुख समृद्धि भी ला सकता है.

फर्न प्लांट
वास्तु शास्त्र में फर्न प्लांट को गुड लक का प्रतीक माना जाता है. यदि आप घर के मुख्य द्वार पर फर्न प्लांट लगाते हैं तो घर का वातावरण शुद्ध होता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, साथ ही आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि हो सकती है.

 


You might also like!


RAIPUR WEATHER