Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
17 मई: सुनील गावस्कर ने लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
इतिहास में कई अनोखी घटनाओं के लिए जाना जाता है 17 मई का दिन

नई दिल्ली। 17 मई का दिन इतिहास में कई अनोखी घटनाओं के लिए जाना जाता है। 17 मई का दिन भारतीय खेलों के इतिहास में भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 17 मई 2010 को कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने सभी छह गोल्ड मेडल जीते थे।
बीजिंग ओलंपिक कांस्य विजेता विजेंदर सिंह के अलावा, दिनेश कुमार, परमजीत समोता, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल जीते थे। प्रतियोगिता में विजेंदर कुमार को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार मिला।
क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई 1987 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
17 मई की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1498: वास्को डी गामा ने कालीकट के पास पहली बार लंगर डाला।
- 1540: शेरशाह ने हुमायंू को हरदोई में हराया। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
- 1749: चेचक के टीके का आविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ।
- 1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर विभिन्न प्रतिबंध लगाए।
- 1857: बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल सम्राट घोषित किया गया।
- 1949: भारत ने राष्ट्रमंडल राष्ट्रों में बने रहने का फैसला किया।
- 1974: आयरिश शहर डबलिन में तीन कार बम विस्फोटों में 23 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए।
- 1987 : सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 2000: रूसी संसद के ऊपरी सदन संघवादियों ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी दी।
- 2000: दो ब्रिटिश रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले ब्रिटिश नागरिक बने।
- 2002: पाकिस्तान में मारे गए अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद किया गया।
- 2007: भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ।
- 2008: तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
- 2010: भारतीय मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सभी छह स्वर्ण पदक जीते।
- 2010: भारत ने 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2020: देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 2,872 पहुंच गई। कुल मौत का आंकड़ा 90,927 को पार कर गया।
















