Breaking

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई के कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत, कार्यकर्ताओं से की भेंट-मुलाकात

छत्तीसगढ़ 05 June 2026 (18)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। कल शाम नेता प्रतिपक्ष  चरण दास महंत आगमन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई के टांकापारा स्थित कार्यालय में हुआ, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ जन पदाधिकारी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की, उनके साथ पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, गुरुमुख सिंह बोरा, दलेश्वर साहू, प्रकाश जसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सभी नेताओं से संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की एवं घुमका नगर पंचायत चुनाव के जीत की बधाई दी।
उन्होंने उपस्थित मीडिया से चर्चा में कहा छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई। श्री महंत ने राहुल गांधी के बयान पर अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा की राहुल गांधी हमारे देश हित के मुद्दे उठाते हैं और वो मुद्दे हमेशा सच साबित होते हैं। उन्होंने कहा देश में आने वाले हर संकट से पहले राहुल गांधी ने देश की सरकार को आगाह किया है। देश व छत्तीसगढ़ की सरकार में आराजकता फैली हुई है। छत्तीसगढ़ की जानता परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। नशे का अवैध व्यापार चल रहा है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जो संस्कृति थी, उसको तार-तार कर रही है। सुशासन  त्योहार में भी भाजपा सरकार को हर जगह जानता की आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से पूरे प्रदेश की जानता परेशान है।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में उनके साथ आए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह, विधायक दलेश्वर साहू ने भी सभी से चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, महामंत्री थनेश्वर पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, रमेश राठौड़, पूर्व मेयर हेमा देशमुख, पूर्व अध्यक्ष कलबीर छाबड़ा, सूर्यकांत जैन, विवेक वासनिक, आसिफ अली, देवेश वैष्णव, रोहित चंद्राकर, मनीष गौतम, शकील रिजवी, राशिद बेरिंग, महेश अग्रवाल, फिरोज अंसारी, जलालुद्दीन, भावेश अग्रवाल, राजू डागा, रोशन साहू, छोटू, शेषनाथ, विष्णु सिंह, हनी भेलावे सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER