Breaking
- शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर...
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
लखनऊ के इस मंदिर में सावन में हर दिन होता है महाकाल का खास श्रृंगार, हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

यूपी की राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल प्राचीन मंदिर में सावन के हर दिन बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार दिन के हिसाब से किया जाता है. बता दें कि हिंदू धर्म में भी हर दिन का महत्व अलग-अलग है, जैसे सोमवार का दिन भोलेनाथ, मंगलवार का दिन बजरंगबली, बुधवार का दिन गणेश, गुरुवार का दिन विष्णु भगवान, शुक्रवार का दिन देवी, शनिवार का दिन शनिदेव और रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता है.
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित माना गया है. ऐसे में हनुमान जी, जो कि शंकर का अवतार हैं. इसी वजह से मंगलवार को बजरंगबली के रूप का श्रृंगार श्री महाकाल शिवलिंग पर दिया गया है.
बुधवार का दिन भोलेनाथ के पुत्र गणेश को समर्पित है. इसी वजह से बुधवार को श्री महाकाल शिवलिंग पर जो श्रृंगार किया जाता है, वह गणपति महाराज के रूप का होता है.
इस फोटो में आपको जो श्रृंगार नजर आ रहा है. यह विष्णु भगवान के अवतार नरसिंह अथवा नृसिंह के रूप का है. यह देखने में बेहद मनमोहक है. भक्त बाबा के श्रृंगार का दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं.
शुक्रवार का दिन नौ देवियों को समर्पित माना गया है, इसीलिए शुक्रवार को देवियों के अलग-अलग रूपों का श्रृंगार बाबा की शिवलिंग पर किया जाता है. इस फोटो में दुर्गा मां का श्रृंगार शिवलिंग पर किया गया है.
शनिवार का दिन न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव को समर्पित है. कहते हैं शिव भगवान शनि देव के गुरु हैं. ऐसे में शनिदेव के नीले रंग का रूप देकर शनिवार को शिवलिंग पर शृंगार किया गया है.
सूर्य देव का दिन रविवार माना जाता है, इसलिए रविवार को सावन भर या यूं कहें अमूमन हर रविवार को सूर्य देव के स्वरूप का श्रृंगार श्री महाकाल शिवलिंग पर किया जाता है, जो देखने में मनमोहक को मंत्रमुग्ध करने वाला होता है.
















