Breaking

जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन टीम का डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ 07 June 2026 (18)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शंकर नगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं सहायक कोच लुमेन्द्र साहू एवं मेनेजर अनिता तिर्की को बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपये देने की घोषणा की तथा सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव सहायक प्रशिक्षक लुमेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे, तब राजेश पटेल ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी और अभी 11 वर्षों के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुंचे, उसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल को हर संभव मदद करने की बात कही।
छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से अमर पारवानी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीके मोटर्स की तरफ से 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।
छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से अनिल पुसदकर, अमर परवानी, पीतांबर गुप्ता, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह ग्रेवाल, इकबाल अहमद खान, आनंद सिंह, राजेंद्र तंबोली, राजेश प्रताप सिंह, सुमित उपाध्याय, नामिताभ जैन, अमित मंडल, उमेश सिंह ठाकुर, सुधीर राजपाल, प्रीतम दास, आलोक गुप्ता, विष्णु पांडेय, वीरेंद्र देशमुख, अमित तिवारी, राजेंद्र यादव, विकास पांडेय, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश्वर राव, लुमेन्द्र साहू, अब्बास आलम, हुमन राम यदु, अतुल मिश्रा ने छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रदेश बास्केटबॉल संघ से एवं अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छतीसगढ की बालिका टीम में अंजली कोडापे कप्तान, अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति (सभी राजनांदगांव), दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे (रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई) टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एसईसीआर, बिलासपुर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER