Breaking
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
- बीएनसी मिल के तीन खिलाड़ियों का प्रदेश की हॉकी लीग में चयन, अब अंतरराष्ट्रीय ...
सावन के पहले सोमवार को भूलवश भी न करें 5 गलती, निष्फल हो सकता है व्रत, जानें शिव पूजा का अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त

सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई 2023 को है. इस दिन सुकर्मा योग, रेवती नक्षत्र, श्रावण कृष्ण अष्टमी तिथि और शिववास है. इस साल श्रावण मास में कुल 8 सावन सोमवार व्रत हैं. 4 सावन सोमवार और 4 सावन अधिक सोमवार व्रत. सावन सोमवार व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि विधान से की जाती है. जिनको मनचाहे जीवनसाथी की कामना होती है, वे सावन सोमवार व्रत रखते हैं. इस व्रत को करने से सुख, समृद्धि और उन्नति की मनोकामना भी पूर्ण होती है. सावन सोमवार व्रत के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है. यदि आप उन नियमों को नहीं मनाते हैं तो आपका व्रत निष्फल भी हो सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत में क्या करें और क्या न करें.
सावन सोमवार व्रत में क्या न करें
1. यदि आप सावन सोमवार का व्रत रखते हैं तो आपको फलाहार में नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए. स्वास्थ्य कारणों से बहुत जरुरी है तो सेंधा नमक खा सकते हैं.
2. सावन में शिवजी का कच्चे दूध से अभिषेक किया जाता है, इसलिए सावन सोमवार रखने वाले को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.
3. सावन सोमवार की पूजा और व्रत में तामसिक वस्तुओं का उपयोग न करें. लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा, मसालेदार भोजन, बैंगन, मैदा, आटा, बेसन, सत्तू आदि से बनी खाद्य पदार्थों का उपयोग न करें.
4. सावन सोमवार व्रत में काम, क्रोध, लोभ जैसे दुर्गुणों से दूर रहें. कोई भी व्रत मन, कर्म और वचन की पवित्रता के साथ करने से ही फलित होता है. मन में द्वेष, क्रोध, चोरी, छल-कपट आदि की भावनाएं रखकर पूजा पाठ नहीं करना चाहिए.
5. शिव पूजा में जिन वस्तुओं को वर्जित किया गया है, उनका उपयोग भूलवश भी न करें. शिव पूजा में तुलसी के पत्ते, सिंदूर, हल्दी, शंख, नारियल आदि जैसी वस्तुओं का उपयोग वर्जित है.
















