Breaking

फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

छत्तीसगढ़ 15 July 2026 (15)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रायपुर की शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी 'इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' के कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप को तत्काल पद से हटाने और उसे ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है। आरोप है कि कॉर्डिनेटर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह रसूखदार पद हासिल किया है।

थानेदार के लिखित पत्र से खुला फर्जीवाड़े का राज
जोगी कांग्रेस के नेता शमसुल आलम ने बताया कि कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप ने नौकरी के दौरान जो पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र विभाग में जमा किया था, वह पूरी तरह जाली है। इस मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई, तो मोवा (पंडरी) थाना प्रभारी ने लिखित में लेटर जारी कर स्पष्ट कर दिया कि उनके थाने से परितोष कश्यप को ऐसा कोई प्रमाणपत्र जारी ही नहीं किया गया है। जोगी कांग्रेस ने इसी पुलिसिया लेटर की कॉपी आबकारी अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आबकारी अधिकारी बोले- करेंगे जांच, जोगी कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के दौरान रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, शमसुल आलम ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी दस्तावेज जमा करने वाले कॉर्डिनेटर के खिलाफ जल्द एक्शन नहीं लिया गया, तो अजीत जोगी युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER