Breaking
- नवोदय विद्यालय में पूर्व विद्यार्थियों ने लगाए 80 नारियल के पौधे
- राजनांदगांव में होटल राजदूत एवं होटल राज इंपीरियर के बेसमेंट में बार संचालन क...
- किशोर माहेश्वरी बने हिंदू युवा मंच के संभागीय सह संयोजक
- गणपति भक्ति में लीन हुआ लखोली : सुशील लड्ढा ने की पूजा, 10 वर्षों से लगातार च...
- जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 'आदर्श युवा ग्राम सभा' आयोजित, छात्रों ने स...
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन को कांग्रेस ने बताया ‘बेरोजगारी, महंगाई और वादाखिलाफी...
- 20 सितंबर को रायपुर में निकलेगी ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’
- वाइडनेयर स्कूल को आवंटित भूमि के विक्रय मामले में जांच समिति बनेगी
- ओएफसी केबल बिछाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप, आसिफ अली ने कलेक्टर-आयुक्त स...
- सात मांगों को लेकर आप ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन : एग्रीस्टेक से लेकर सड़...
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ और संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

राजनांदगांव। नई दिल्ली स्थित 10 राजा जी मार्ग पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राजस्थान व ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी तथा राष्ट्रीय संयोजक अब्दुल कलाम खान ने शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान अब्दुल कलाम खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को राजस्थान और ओडिशा में पार्टी संगठन के विस्तार और वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सौंपी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों और संगठनात्मक विषयों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब्दुल कलाम खान को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। खड़गे ने निर्देश दिया कि जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत किया जाए। साथ ही उन्होंने आगामी समय में पार्टी की नीतियों में सामाजिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता से बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।












