देश24 न्यूज: खैरागढ़। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मर्ई के अवसर पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंडों में व्यापक जागरूकता अभियान, संगोष्ठी और स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान का संचालन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं प्रभारी अधिकारी (स्वास्थ्य) सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आशीष शर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी डा. विवेक बिसेन ने किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया डेंगू रोग एडीज मच्छर के काटने से होता है। विशेष बात यह है कि यह एडिज मच्छर दिन के समय में ही काटता है। अतः पूरे शरीर ढकने वाला कपड़ा पहनना चाहिए। डेंगू के लक्षण अकस्मात तेज सिर दर्द, बहुत तेज बुखार, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता हैए जी मिचलाना एवं उल्टी होना गंभीर मामलों में नाक-मुंह-मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभरना है। डेंगू से बचाव हेतु कूलर के पानी को खाली कर नाली में ना डालें, उसे जमीन की सतह पर फेंके, ताकि पानी सतह पर सूख जाए। कूलर पानी की टंकी पशु-पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें, व धूप में सुखाकर प्रयोग करें, नारियल का खोल, बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली लगाएं। पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करावे याद रखें एडिस मच्छर स्थिर एवं साफ पानी में पैदा होते हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि डेंगू रोग के विषय में जनजागरूकता के लिये जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर डेंगू से बचाव संबंधी नारे लेखन एवं रैली आयोजन किया गया, जिसमें लोगों डेंगू होने के कारण, लक्षण तथा इससे बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विभिन्न ग्रामों में वार्डो में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल धुव्र, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मनीष बघेल, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक आकाश ताम्बोली एवं बृजेश ताम्रकार, विवेक मेश्राम व्हीबीडी टेक्निकल सुपरवाईजर चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी, पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं मितानिनों के द्वारा विभिन्न जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Breaking
- महावीर चौक में कांग्रेसजनों का आक्रामक प्रदर्शन, आम लोगों से संवाद कर गिनाईं ...
- अंतर्राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन : राजनांदगांव की साहित्यकार आभा श्रीवास्तव रायपु...
- मोबाइल और रील्स के दौर में बच्चों को संस्कारी बनाने की पहल : शक्तिधाम में लगा...
- फिटनेस से फ्यूचर तक : बौद्धिक, शारीरिक और व्यक्तित्व विकास की नई पाठशाला बना ...
- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलाभर में महाअभियान : रैली और दीवार लेखन से किया जागरूक
- घुमका चुनाव, रमेश डाकलिया व हेमंत वैष्णव कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
- शीतला मंदिर प्रागंण में हिंदू जागरण मंच का आक्रोश : उदयनिधि स्टालिन की फोटो प...
- प्रदेश प्रभारी अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह, घुमका नगर पंचा...
- सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश
- विहिप मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का समापन, संस्कारित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलाभर में महाअभियान : रैली और दीवार लेखन से किया जागरूक












