देश24 न्यूज: राजनांदगांव।
पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में करीब 200 बच्चों की
उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण
शिविर का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। बच्चों के जोश, ऊर्जा और
खेलों के प्रति समर्पण से पूरा मैदान उत्साह से सराबोर नजर आया। वरिष्ठ
हॉकी खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में
महापौर के द्वारा खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, स्किपिंग रोप, बॉल एवं अन्य खेल
सामग्री वितरित की गई।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस
निःशुल्क शिविर का संचालन जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में
रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। शिविर में पटरी पार
क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से लगभग 200 बच्चे प्रतिदिन भाग लेकर खेल
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को खेलों की
बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है तथा उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया
जा रहा है।
शिविर की शुरुआत क्रॉस कंट्री रनिंग से हुई, जिसके बाद
बच्चों को हॉकी खेल की बुनियादी तकनीकों की जानकारी दी गई। खिलाड़ियों के
मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए रिक्रिएशनल गेम्स कराए गए तथा अंत में
लिम्बरिंग डाउन के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि चिखली मैदान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि
यहां पूरे वर्ष लगभग 200 बच्चों की नियमित उपस्थिति खेलों के प्रति उनकी
गंभीरता और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
मृणाल चौबे के अथक प्रयासों से क्षेत्र के बच्चे खेल और फिटनेस के प्रति
जागरूक हुए हैं।
उन्होंने उपस्थित अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि
बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करना उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव
है। महापौर ने विश्वास दिलाया कि पटरी पार क्षेत्र को बहुत जल्द नया हॉकी
मैदान मिलेगा, जिससे यहां की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं
उपलब्ध होंगी।
इस शिविर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड
मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में बच्चों को हॉकी खेल के साथ साथ
फिटनेस आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के
माध्यम से पटरी पार क्षेत्र के बच्चे खेल, अनुशासन और शारीरिक दक्षता की नई
ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने
बताया कि प्रस्तावित हॉकी मैदान को शीघ्र खेल योग्य बनाने हेतु आगामी
शनिवार को वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें इस मैदान मे प्रशिक्षणरत
खिलाड़ियों के साथ-साथ इनके पालक और क्षेत्र के नागरिक भी बड़ी संख्या मे
शामिल होंगे।
जिला हॉकी संघ एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी
ने कहा कि राजनांदगांव में लंबे समय से दूसरे हॉकी मैदान की आवश्यकता महसूस
की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मृणाल चौबे एवं रुद्राक्षम् वेलफेयर
सोसाइटी द्वारा विगत वर्षों में पटरी पार क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा
देने हेतु उल्लेखनीय कार्य किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप यहां हॉकी
खेलने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने नए हॉकी मैदान की
सौगात के लिए महापौर, विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार
व्यक्त किया।
वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों ने भी महापौर मधुसूदन यादव का
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मोतीपुर में आयोजित सुशासन तिहार में उनके
प्रयासों से पटरी पार क्षेत्र को नए हॉकी मैदान की सौगात मिली है, जो
क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी।
कार्यक्रम
में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सुनील साहू, श्रुति लोकेश जैन, मनोहर यादव, लोकेश
जैन, ललित नायडू, जिला हॉकी संघ के सचिव शिव नारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी
खिलाड़ी अजय झा, नीलम जैन, भूषण साव, मनीष गौतम, ज्ञानचंद जैन, प्रिंस
भाटिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, संतोष साहू,
गोविंद यादव, दीपक यादव, अशोक देवांगन, जावेद खान, रामदास यादव, शकील अहमद,
सुखदेव निर्मलकर, राजेश निर्मलकर, तौफीक अहमद, कृष्णा यादव, रजनी मेश्राम,
किशोर मेश्राम, विष्णु नंद चौबे, शिवा चौबे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी,
अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
Breaking
- महावीर चौक में कांग्रेसजनों का आक्रामक प्रदर्शन, आम लोगों से संवाद कर गिनाईं ...
- अंतर्राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन : राजनांदगांव की साहित्यकार आभा श्रीवास्तव रायपु...
- मोबाइल और रील्स के दौर में बच्चों को संस्कारी बनाने की पहल : शक्तिधाम में लगा...
- फिटनेस से फ्यूचर तक : बौद्धिक, शारीरिक और व्यक्तित्व विकास की नई पाठशाला बना ...
- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलाभर में महाअभियान : रैली और दीवार लेखन से किया जागरूक
- घुमका चुनाव, रमेश डाकलिया व हेमंत वैष्णव कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
- शीतला मंदिर प्रागंण में हिंदू जागरण मंच का आक्रोश : उदयनिधि स्टालिन की फोटो प...
- प्रदेश प्रभारी अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह, घुमका नगर पंचा...
- सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश
- विहिप मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का समापन, संस्कारित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
फिटनेस से फ्यूचर तक : बौद्धिक, शारीरिक और व्यक्तित्व विकास की नई पाठशाला बना चिखली मैदान : मधुसूदन यादव












