Breaking

राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने युवाओं को आगे आना होगा : जितेन्द्र मुदलियार

छत्तीसगढ़ 21 May 2026 (16)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सतनाम भवन में श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभा की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके अमर बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान संगोष्ठी सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी को 20वीं सदी का दूरदृष्टा नेता बताते हुए देश में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और आधुनिक भारत की नींव रखने वाला नेतृत्व बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि राजीव गांधी ने उस समय देश को आधुनिक तकनीक और डिजिटल सोच से जोड़ने का काम किया, जब भारत विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा था। उन्होंने कहा कि आज देश में मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल व्यवस्था जिस स्तर पर पहुंची है, उसकी मजबूत आधारशिला राजीव गांधी ने रखी थी।
मुदलियार ने कहा कि वर्तमान समय में देश के युवाओं के सामने रोजगार, शिक्षा और सामाजिक समरसता की बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे दौर में राजीव गांधी के विचार और उनकी विकासवादी सोच और अधिक प्रासंगिक हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, गरीबों और आम नागरिकों की आवाज को मजबूत करने का काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक लोकतंत्र को पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच थी कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव, किसान, युवा और महिलाएं सशक्त हों।
पाटिला ने कहा कि आज देश में जिस तरह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में राजीव गांधी के विचार देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के जीवनए विचार और देशहित में किए गए कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीकिशन खंडेलवाल, पद्म कोठारी, डॉ. आफताब आलम, कमलजीत सिंह पिंटू, मेहुल मारू, विवेक वासनिक, संतोष पिल्ले, रूपेश दुबे, प्रेम रूचंदानी, पंकज बांधव, अशोक फड़नवीस, सूर्यकांत जैन, राकेश जोशी, पूर्णिमा नागदेव, बंटी यादव, रज्जू जान, झम्मन देवांगन, देवेश वैष्णव, सचिन तुरहाटे, मनीष साहू, महेंद्र बहादुर, रसीद खान, आशीष साहू, प्रदीप राठौर, ललित मारकाम, तन्मय कोटड़िया, सुरेंद देवांगन, जय जयसवाल, राकेश चंद्राकर, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र चंद्राकर, मुस्तफा जोया, आशु बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER