Breaking
- राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
- सांकरा व टेड़ेसरा शराब दुकानों से अवैध आपूर्ति की शिकायत, जांच की मांग
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच, पटरी पार के खिलाड़...
- राज्य खेल अलंकरण : संस्कार सिटी के वूशु खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव व प्रशिक...
- राशि वेलफेयर सोसायटी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, क्विज़ प्रतियोगिता में ...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में दो दिवसीय विज्ञान शिविर संपन्न, छात्राओं में वैज्ञानिक सो...
- अंधविश्वास के पर्दाफाश पर कोलिहा के विद्यार्थियों का नाटक रहा आकर्षण का केंद्र
- मेजर ध्यानचंद जयंती पर निकला खिलाड़ियों का हुजूम, नई प्रतिमा और नए एस्ट्रोटर्...
- लगातार दूसरी बार टॉपर बने उज्ज्वल कसेर, चौथे सेमेस्टर में भी हासिल किया गोल्ड...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी राखियां
राशि वेलफेयर सोसायटी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, क्विज़ प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी

राजनांदगांव। राशि वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में देश की रक्षा में अपना योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का गर्मजोशी से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के समर्पण, त्याग और अतुलनीय सेवाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना जगाना था। इस कड़ी में विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ पूछे गए प्रश्नों के सटीक जवाब दिए। सही उत्तर देने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों और गणमान्य जनों की उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक विनोद रजक एवं पूर्व सैनिक राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व लोकपाल अमलेंदु हजरा, समाजसेवी राकेश ठाकुर, राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, भाजपा नेता संदीप भट्टाचार्य, समाजसेवी कांति मौर्य, घासीदास हाई स्कूल के वाइस प्रिंसिपल बी. लारिया, नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य अजय श्रीवास्तव, सिलाई ट्रेनर काजल सिन्हा एवं केवरा क्षत्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे पूर्व सैनिकों का जीवन त्याग, कड़े अनुशासन और निस्वार्थ राष्ट्रसेवा का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर देशहित में योगदान देने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए।
आयोजन में इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में राशि वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष संतोषी साहू, सचिव तरुण पटेल, सदस्य गायत्री साहू, मुरारी साहू, नंदनी साहू, केशर शर्मा एवं दिनेश वर्मा की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान संरक्षक मदन साहू व दिनेश ठाकुर समेत सोसायटी के पदाधिकारी, अतिथि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।











